4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसदीय चुनाव में ताल ठोकेंगे दो बाहुबली को बेटे, जानिए किस सीट से लडऩे की है तैयारी

आजमगढ़ व फूलपुर का बदल जायेगा राजनीतिक समीकरण, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 Feb 2018, 9:44 PM IST

Abbas Ansari and Mohammad omar

Abbas Ansari and Mohammad omar

वाराणसी. समय कितना तेजी से बदलता है इस बात का प्रमाण चुनाव में देखने को मिल सकता है। राजनीति में धूम मचाने वाले बाहुबलियों के बेटे भी अपने पिता के उत्तराधिकारी बनने को तैयार हो गये हैं। एक बाहुबली का बेटा चुनाव लड़ भी चुका है लेकिन उसे हार मिली है जबकि दूसरे बाहुबली के बेटे ने भी राजनीति में कूद गये हैं। दोनों का ही लक्ष्य संसदीय चुनाव 2019 है। पिता अपने बच्चों के टिकट के लिए सारी सेटिंग बनाने में जुट गये हैं। टिकट फाइनल होते ही दोनों लड़के चुनावी रण में ताल ठोकते हुए नजर आयेंगे।
यह भी पढ़े:-संसदीय चुनाव के लिए बाहुबलियों ने बिछायी बिसात, इन पार्टियों से मिल सकता है टिकट


बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पहले ही राजनीति में उतर चुके हैं। अब्बास अंसारी ने यूपी चुनाव 2017 में घोसी से चुनाव लड़ा था और कुछ हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अब्बास अंसारी पर पूरी तरह से राजनीति का रंग चढ़ चुका है। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आजमगढ़ से चुनाव नहीं लडऩे की संभावना को देखते हुए अब्बास अंसारी ने यहां पर तैयारी शुरू कर दी है। मऊ सदर से खुद मुख्तार अंसारी विधायक है और घोसी व आजमगढ़ में से एक सीट पर बसपा के टिकट से अब्बास चुनाव लड़ेंगे। अब्बास की आजगढ़ में सक्रियता बढ़ गयी है और यहां पर मुख्तार अंसारी का दबदबा भी है इसलिए अब्बास के आजमगढ़ से चुनाव लडऩे की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़े:-मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह को फिर देगी बीजेपी बड़ा इनाम, इस चुनाव का टिकट देने की तैयारी

अब राजनीति में दिखेगा बाहुबली अतीक के बेटे मोहम्मद उमर का जलवा
बाहुबली अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर भी राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। राजनीति की ट्रेनिंग लेने के लिए वह फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने पिता का प्रचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उमर को राजनीति का कहकरा सीखने को मिल जायेगा। अतीक अहमद खुल फूलपुर से सांसद रह चुके हैं और शहर पश्चिमी से बार के विधयाक रहे हैं। माना जा रहा है कि अभी चुनाव तो एक बहाना है। संसदीय चुनाव 2019 से पहले मोहम्मद उमर को फूलपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अतीक अहमद की पत्नी खुद मायावती ? से मिलने गये है। यदि अतीक अहमद को बसपा में शामिल नहीं किया जाता है तो बेटे मोहम्मद उमर को बसपा का टिकट मिल सकता है इसी समीकरण को साधने में अतीक का खेमा जुट गया है। सब कुछ सही रहता है तो संसदीय चुनाव २०१९ में फूलपुर सीट से बसपा के टिकट से अतीक के बेटे मोहम्मद उमर तोल ठोंकते हुए नजर आयेंगे।
यह भी पढ़े:-लोकसभा चुनाव से पहले बसपा पार्टी में मचा घमासान, समर्थकों में जमकर चले ईंट-पत्थर व कुर्सियां, देखें वीडियो