मुन्ना बजरंगी ने दर्जनों हत्या की थी इसके बाद भी जरायम की दुनिया में २० साल से अधिक समय गुजार देना आसान नहीं होता है। मुन्ना बजरंगी ने जिस तरह ताबड़तोड ढंग से सनसनीखेज हत्या की थी, उसके चलते पुलिस लगातार मुन्ना बजरंगी को खोज रही थी इसके बाद भी बजरंगी का सुराग नहीं मिलता था। मोबाइल व मुखबिरी के चलते ही पुलिस को पहली बार 11 सितम्बर 1998 में मुन्ना बजरंगी की लोकेशन का पता चला था। पुलिस एनकाउंटर में बजरंगी को आधा दर्जन से अधिक गोली लगी थी। पुलिस ने उसे मृत मान लिया था लेकिन मुन्ना बजरंगी मौत को मात देते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया था। इसके बाद कुछ समय तक बजरंगी जेल में रहा था और जेल से बाहर निकला तो फिर गायब हो गया। २९ सितम्बर 2009 को दिल्ली पुलिस ने नाटकीय ढंग से मुन्ना बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद बजरंगी कभी जेल से बाहर नहीं आ पाया। बागपत जेल में ही उसकी हत्या हो गयी।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी के बाद गैंग की कमान संभाल सकता है 50 हजार का इनामी, बृजेश सिंह को लगेगा झटका