6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पकड़े गये फर्जी मतदाता, ड्रोन कैमरे से हो रही बूथों की निगरानी

दिन चढऩे के साथ बढ़ रहा वोटिंग प्रतिशत, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 Nov 2017, 11:51 AM IST

Dron Camera

Dron Camera

वाराणसी. नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। ठंड के चलते सुबह बूथों पर लोगों की भीड़ नहीं हो रही थी, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने लगी है। बूथों के बाहर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। एक बूथ से फर्जी मतदान करने के आरोप में आठ महिला व दो पुरुषों को पकड़ा गया है।
यह भी पढ़े:-प्रत्याशियों ने पानी की तरह बहायी शराब, जमकर चला पार्टी का दौर


भोर से ही बूथ पर मतदान की तैयारी शुरू हो गयी थी। निर्धारित समय से मतदान आरंभ हो गया है। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सुबह बूथों पर ठंड के चलते भीड़ नहीं हुई थी लेकिन धूप निकलने के साथ लोग अपने घरों से निकल कर मतदान करने में जुट गये हैं। भेलूपुर क्षेत्र के बूथों की निगरानी ड्रोन कैमरे से हो रही था। सीएम भेलूपुर के नेतृत्व में पुलिस ने ड्रोन से बूथों के बाहर का नजारा लिया और मतदान केन्द्र के २०० मीटर की परिधि में खुली दुकानों को बंद कराया गया। पंचक्रोशी स्थित एक मतदान केन्द्र से फर्जी वोटिंग करने के आरोप में ८ महिला व दो पुरुष को पकड़ा गया है। आरोप है कि पूर्व सभासद ने ही इन लोगों को फर्जी मतदान करने के लिए भेजा था।
यह भी पढ़े:-मतदान कराने के लिए कर्मचारियों को जीना पड़ता नरकीय जीवन, तब हम डाल पाते वोट

ईवीएम की गड़बड़ी की मिल रही शिकायत
कुछ बूथों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है कही पर ईवीएम चालू नहीं हो पायी थी तो किसी मशीन में अन्य तकनीकी खराबी थी, जिसे ठीक कर फिर से मतदान आरंभ कराया गया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के मंत्री का फिर विवादित बयान, कहा कोई शराब पिलाये तो पी लो और....

वोटर लिस्ट की गड़बड़ी से निराश हुए मतदाता
जिला प्रशासन की खामी एक बार फिर उजागर हो गयी है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते लोगों को मतदान केन्द्र से वापस जाना पड़ा है। इन लोगों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश था। सुबह ९ बजे तक ९ प्रतिशत मतदान हुआ था।
यह भी पढ़े:-मतदान की उल्टी गिनती शुरू, घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी