19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
मिनी सदन की बैठक में बवाल, मेयर की मेज पलटी, उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने सपाईयों को पीटा, देखें वीडियो
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / मिनी सदन की बैठक में बवाल, मेयर की मेज पलटी, उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने सपाईयों को पीटा, देखें वीडियो

मिनी सदन की बैठक में बवाल, मेयर की मेज पलटी, उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने सपाईयों को पीटा, देखें वीडियो

मेयर के बैच नोंचने व कार का शीश तोडऩे का आरोप, पुलिस व सभासद की सुरक्षा में पैदल ही गयी महापौर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Mar 2018, 3:54 PM IST

वाराणसी. नगर निगम की मिनी सदन की बैठक में शनिवार को बवाल हो गया। सभासद की पत्नी के मौत हो जाने के बाद शोक प्रस्ताव लाने पर बसपा, बसपा, कांग्रेस व निर्दल सभासद भड़क गये। नाराज सभासदों ने कहा कि पहले कार्यकारिणी समिति का चुनाव कराये जाये इसका बाद ही बैठक स्थगित हो। इसी बात ने तुल पकड़ लिया और नारेबाजी करते मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल के डायस्क पर सभासद चढ़ गये। कुछ सभासदों ने मेयर की मेज को पलट दिया। साथ ही उनकी गदा को भी छीनने का प्रयास किया। वहां से जब अपने वाहन पर बैठ कर मेयर जाने लगी तो सभासदों ने उनके वाहन को रोक लिया। पुलिस के बीच-बचाव करने पर सभासद सिपाहियों से ही उलझ गये। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे सभासदों की जमकर पिटाई की। इसके बाद सांस्कृतिक संकुल से चौकाघाट तक मेयर को बीजेपी सभासद व पुलिस की सुरक्षा में पैदल ही जाना पड़ा।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बीजेपी को वोट देने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर हुई कार्रवाई, पार्टी से निकाला गया




मिनी सदन की बैठक में बवाल, मेयर की मेज पलटी
IMAGE CREDIT: Patrika

सांस्कृतिक संकुल में नगर निगम के कार्यकारिणी समिति का चुनाव होता था। बीजेपी को घेरने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस के साथ निर्दल भी एकजुट हो गये थे। मिनी सदन की बैठक शुरू हुई थी कि सभासद ने मिनी सदन को जानकारी दी कि सभासद की पत्नी का निधन हो गया है। सभी लोगों को उनकी अंतिम यात्रा में जाना चाहिए। इसके बाद मिनी सदन में शोक प्रस्ताव लाया गया। शोक प्रस्ताव के बाद मिनी सदन की बैठक स्थगित हो जाती। बीजेपी के विरोधी दलों के कुछ सभासदों को यह बात नागवार गुजरी। सभासदों ने विरोध शुरू करते हुए कहा कि पहले चुनाव कराया जाये उसके बाद ही सदन स्थगित हो। इसी बात को लेकर वहां पर हंगामा शुरू हो गया। कुछ सभासद डायस्क पर चढ़ गये और मेयर की मेज को पलट दिया। बीजेपी सभासदों को आरोप है कि सपाईयों ने मेयर की बैच व गदा भी छीनने का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह मेयर मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल वहां से निकली और अपने वाहन पर बैठक कर वहां से जाने लगी। सांस्कृतिक संकुल के प्रवेश द्वार के पास विरोधी दलों के सभासदों ने मेयर के वाहन को रोक कर हंगामा करने लगे। विरोधी दलों के सभासदों ने मेयर के वाहन में लगे झंडे को नोच लिया और कार का शीशा भी तोड़ा।
यह भी पढ़े:-इस बाहुबली के बेटे ने दिया बड़ा झटका, कहा महाराज जी के कहने पर दूंगा इस पार्टी वोट

सिपाहियों से उलझने पर पुलिस ने की पिटायी, चार सभासद को लिया गया हिरासत में
कांग्रेस, बसपा व सपा के साथ निर्दल सभासदों ने जब मेयर के फिर से सांस्कृतिक संकुल में चल कर चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब विरोध कर रहे सभासदों को हटाने का प्रयास किया तो वह उलझ गये। एक सभासद ने सिपाही की गर्दन पकड़ ली। इसके बाद पुलिस ने लाठी निकाली और हंगामा कर रहे सभासदों की जमकर पिटाई की। चार सभासदों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए कैंट थाने भेज दिया। पुलिस के साथ बीजेपी सभासदों ने मेयर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद सांस्कृतिक संकुल से चौकाघाट तक मेयर को पैदल ही जाना पड़ा। इस बीच सपा सभासद भी पीछे चलते हुए जमकर नारेबाजी करते रहे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए संजीवनी बनेगा राजा भैया का वोट, इस दल को भी होगा लाभ

सपा व बसपा ने एक-दूसरे पर लगाये आरोप
सपा व बसपा ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं। सभा सभासदों का आरोप है कि मेयर के पास मिनी सदन चलाने का अनुभव नहीं है। निकाय चुनाव के एक माह बाद ही कार्यकारिणी समिति का चुनाव करा लेना चाहिए था अब तक बजट भी पास नहीं हुआ है, जिसके चलते विकाय कार्य अटक गया है। कार्यसमिति चुनाव में हार को देखते हुए ही बीजेपी ने साजिश के तहत मिनी सदन की बैठक स्थगित की है। बीजेपी सभासदों ने विरोधी दलों पर नगर निगम का माहौल बिगाडऩे का आरोप लगाया है। बीजेपी सभासदों ने कहा कि पांच साल तक अखिलेश यादव की सरकार में विकास नहीं कर पाये थे इसी चार माह में विकास करने के नाम पर गुडई करने पर अमादा हो गये हैं। एक सभासद की पत्नी का निधन हो गया है और सभी लोग अंतिम यात्रा में जाना चाहते थे इसके बाद भी मानवीय मूल्यों की धज्जियां उड़ाते हुए विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं ने ऐसा कृत्य किया है।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को मिली बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया दोषमुक्त