
निकाय चुनाव
वाराणसी. नगर निगम, नगर पालिका परिषद रामनगर और गंगापुर नगर पंचायत के मेयर, अध्य़क्ष और पार्षद चुनने के काशी के मतदाता आज वोट डाल रहे हैं। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। वाराणसी में एक बजे तक नगर निगम के लिए 22.50 फीसदी मतदान हुआ है जबकि नगर पंचायत गंगापुर के लिए 48 फीसदी और रामनगर पालिका परिषद के लिए 19 फीसदी मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
नगर निगम के 910 बूथों पर ईवीएम की मदद से मतदान हो रहा है, जबकि गंगापुर नगर पंचायत के 10 व रामनगर पालिका परिषद के 55 बूथों पर बैलेट पेपर से मत डाले जा रहे हैं।। निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं। जिले को 18 जोन व 64 सेक्टर में बांटा गया है।
मतदान के दौरान अति संवेदनशील प्लस 14 मतदान केंद्रों व 78 मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन खास नजर है। अति संवेदनशील 77 बूथों पर मतदान के हर पल की रिपोर्ट के लिए लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सभी संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। तीन मतदान केंद्रों की ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में 85 केंद्र और 278 बूथ संवेदनशील श्रेणी में हैं जबकि रामनगर पालिका परिषद के आठ केंद्र और 35 बूथों को संवदेनशील घोषित किया गया है। तीन केंद्र व चार बूथ संवेदनशील हैं। आयोग ने इन बूथों पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत सभी आला अधिकारियों को बराबर मतदान केंद्रों के भ्रमण का निर्देश है। गड़बड़ी की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा तथा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए शहर को दो सुपर जोन में बांटा गया है। रामनगर पालिका परिषद व गंगापुर नगर पंचायत को भी सुपर जोन में रखकर कड़ी निगहबानी की जा रही है। इन सभी जोन में एक-एक एडीएम व एडिशनल एसपी की तैनाती की गई है। इसके अलावा 44 बूथों को अतिसंवेदनशील मानकर पुलिस इन पर खास नजर रख रही है। चेतगंज व भेलूपुर क्षेत्र में ऐसे बूथों की संख्या सर्वाधिक है। शहर में 90, रामनगर में 25 व गंगापुर में 10 वार्ड के लिए कुल 291 मतदान केंद्र अंतर्गत 975 बूथ बनाए गए हैं। सभी वार्डो को 18 जोन में बांटा गया है जिनमें 15 निगम, दो रामनगर व एक गंगापुर को रखा गया है। इन जगहों पर इंस्पेक्टर रैंक के 40 अफसरों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हर थाने पर दो क्यूआरटी रिजर्व रखे गये हैं जबकि एक क्यूआरटी थानेदार के साथ लगाए गये हैं। रामनगर व गंगापुर के लिए 20 कांस्टेबल व चार एसआइ जबकि शहर के लिए 50 कांस्टेबल व 10 एसआइ की अतिरिक्त तैनाती की गई है। करीब 700 जवान पुलिस लाइन में रिजर्व रखे गए हैं।
Updated on:
26 Nov 2017 02:21 pm
Published on:
26 Nov 2017 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
