वाराणसी. काशी की बहू, हरफनमौला अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा को इंफाल में चल रही 41वीं National Masters Athletic Championship के तीसरे मुकाबले में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले दो स्वर्ण जीत चुकी नीलू को वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए चुन लिया गया है।