19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / बीजेपी को वोट देने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बीजेपी को वोट देने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

राज्यसभा चुनाव 2018 में बीजेपी को दिया है वोट, निषाद पार्टी से ज्ञानपुर के विधायक है विजय मिश्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Mar 2018, 5:11 PM IST

MLA Vijay Mishra

MLA Vijay Mishra

वाराणसी. बीजेपी को वोट देना अब ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को भारी पड़ सकता है। शिवपाल यादव के मानने व निषाद पार्टी के निर्देश के बाद भी विजय मिश्रा ने खुल कर बीजेपी का साथ दिया है। राज्यसभा चुनाव खत्म होते ही क्रास वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी ने डरा कर पार्टी के विधायक से वोट लिया है हम विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़े:-इस बाहुबली के बेटे ने दिया बड़ा झटका, कहा महाराज जी के कहने पर दूंगा इस पार्टी वोट



राज्यसभा चुनाव 2018 बेहद दिलचस्प हो चुका है। आठ सीट पर बीजेपी व एक सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत तय है। 10 वीं सीट पर किसे जीत मिलेगी। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गयी है। कुछ घंटों में पता चल जायेगा कि इस सीट पर किस पार्टी का विजय पताका फहरती है। निषाद पार्टी के एकमात्र विधायक विजय मिश्रा ने पहले ही कहा था कि वह बीजेपी को ही वोट देंगे। इस बात की जानकारी होते ही निषाद पार्टी में हड़कंप मच गया था। पार्टी ने बकायदे निर्देश जारी करके सपा को वोट देने को कहा था। मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले विजय मिश्रा को मनाने के लिए खुद शिवपाल यादव को लगाया गया था। शिवपाल यादव व विजय मिश्रा में मुलाकत हुई थी उसके बाद माना जा रहा था कि अब विजय मिश्रा का वोट सपा व बसपा गठबंधन को मिल सकता है लेकिन विजय मिश्रा ने खुल कर बीजेपी को वोट दिया है जिसके बाद ही निषाद पार्टी ने कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए संजीवनी बनेगा राजा भैया का वोट, इस दल को भी होगा लाभ

अखिलेश यादव ने काटा था टिकट, इसलिए नहीं किया था चुनाव प्रचार
सपा के सिंबल पर ही विजय मिश्रा विधायक बनते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव २०१७ में अखिलेश यादव ने विजय मिश्रा का टिकट काट दिया था। निषाद पार्टी ने विजय मिश्रा के साथ बाहुबली क्षत्रिय नेता धनंजय सिंह को भी टिकट दिया था लेकिन सिर्फ विजय मिश्रा ही चुनाव जीत पाये हैं। गोरखपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया था। पार्टी के विधायक होने के बाद भी विजय मिश्रा ने प्रवीण के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं किया था। विजय मिश्रा ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह सपा का प्रचार करने नहीं जायेेंगे। इसके बाद से निषाद पार्टी से विजय मिश्रा के संबंध खराब चल रहे थे और अब बीजेपी को वोट देकर अपने मुश्किल बढ़ा ली है।
यह भी पढ़े:-बहन की नहीं होने दे रही थी शादी, परिजनों ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

निषाद पार्टी की कार्रवाई का नहीं होगा असर
निषाद पार्टी के एक ही विधायक विजय मिश्रा है इसलिए पार्टी कार्रवाई भी करती है तो विजय मिश्रा के विधायक पद पर किसी तरह का खतरा नहीं है। निषाद पार्टी अधिक से अधिक विजय मिश्रा को पार्टी से निकाल सकती है इसके बाद भी वह विधायक बने रहेंगे।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा चुनाव में बसपा को जिताने के लिए अखिलेश खेलेंगे सबसे बड़ा दांव, बीजेपी की योजना होगी फेल