26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आते ही बागी हुई बीजेपी की सहयोगी पार्टी, पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार का ऐलान

कहा पिछड़ों को ठगने में जुटी है केन्द्र सरकार, वंचितों को नहीं मिल रहा उनका हक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 Dec 2018, 3:20 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी के सहयोगी दल के नेता ने पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी की 29 दिसम्बर को गाजीपुर में होने वाले कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ पिछड़ों को ठगने का काम किया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में सुभासपा के नेता व कार्यकर्ता नहीं जायेंगे।
यह भी पढ़े:-उपेन्द्र कुशवाहा का NDA से अलग होते ही यूपी के इस बीजेपी नेता को बढ़ जायेगा कद



IMAGE CREDIT: Patrika

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान उनके प्रतिनिधि शशिप्रताप सिंह ने जारी किया है। बयान में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी ने राजभर वोटों को अपने पाले में करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। राजभरों के वोट पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने पहले सुहेलदेव एक्सप्रेस को चलाया था अब सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी 29 दिसम्बर को गाजीपुर में आ रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजभर समाज की गरीबी दूर करने के लिए उन्हें आरक्षण व नौकरी की जरूरत है लेकिन बीजेपी सिर्फ झुनझुना दे रही है।
यह भी पढ़े:-जानिए उन सीटों का चुनाव परिणाम, जहां पर सीएम योगी ने किया था चुनाव प्रचार

पिछड़ी जाति के आरक्षण में विभाजन की मांग हो पूरी
ओमप्रकाश राजभर ने साफ कर दिया है कि पिछडों की कुछ जाति को ही आरक्षण का लाभ मिल रहा है जबकि अन्य पिछड़ी जाति के लोग आज भी आरक्षण के लिए तरस रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने पहले से ही पिछड़ी जाति के आरक्षण में बंटवारे की मांग की है जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाता है तब तक हम शांत बैठने वाले नहीं है। हम लोगों के नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों को सच्चाई से अवगत करा रहे हैं और वहां पर आरक्षण का विभाजन नहीं तो वोट नहीं का नारा भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-5 राज्यों के चुनाव परिणाम ने बढ़ायी दो नेताओं की ताकत, बीजेपी ने नहीं मानी बात तो 2019में उठाना होगा नुकसान

पीएम मोदी के कार्यक्रम में नहीं जायेंगे सुभासपा के लोग
ओमप्रकाश राजभर ने साफ कर दिया है कि राजभर वोटों के लिए ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने गाजीपुर में 29 दिसम्बर को कार्यक्रम रखा है इस कार्यक्रम में सुभासपा के नेता व कार्यकर्ता भाग नहीं लेंगे। ओमप्रकाश राजभर के बहिष्कार से साफ हो गया है कि अब बीजेपी को ताकत दिखाने के लिए खास मेहनत करनी होगी। बताते चले कि पीएम नरेन्द्र मोदी जब भी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आते थे तो सुभासपा ओमप्रकाश राजभर को आमंत्रण नहीं मिलने का आरोप लगाती थी अब तो पार्टी ने ही पीएम मोदी के कार्यक्रम के बष्किार का ऐलान कर दिया है इससे साफ हो जाता है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के सहयोगी दलों ने बगावत का बिगुल बजा दिया है।
यह भी पढ़े:-जानिए उस सीट का परिणाम, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को बताया था दलित

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग