16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा इस जाति के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब
Play video

ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा इस जाति के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब

बिहार की तरह यूपी में भी हो शराब बंदी, सीएम योगी सरकार से की गयी है मांग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Apr 2018, 12:51 PM IST

वाराणसी. यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबसे अधिक शराब यादव व राजपूत पीते हैं। अन्य जाति के लोग भी शराब पीते हैं जिसके चलते सामाजिक, आर्थिक आदि समस्या आ रही है इसलिए हम लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार से बिहार की तरह यूपी में भी शराब बंदी की मांग की है।
यह भी पढ़े:-आसाराम के बाद इस बाबा को सजा देने की मांग, पीडि़ता ने DM को चेतावनी देते कहा कि नहीं हुआ गिरफ्तार तो दूंगी धरना


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की सरकार है और वहां पर शराब बंदी की गयी है। शराब बंदी करने से राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और गुजरात विकास कर रहा है। बिहार में नीतीश कुमार व बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार है यहां पर शराब बंदी की गयी है और बिहार सरकार को भी आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है ऐसे में यूपी में शराब बंदी क्यों नहीं की जा सकती है। कैबिनेट की बैठक में भी यूपी में शराब बंदी की मांग की गयी है तो अन्य लोग कहते हैं कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हो जायेगी। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा सरकार का हिस्सा हम नहीं थे इसलिए उस समय शराब बंदी की मांग नहीं कर सकते थे। यूपी सरकार में हम लोग भी हैं इसलिए शराब बंदी की मांग की गयी है।
यह भी पढ़े:-यहां दरोगा की पत्नी से रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एसएसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

यूपी को होगा शराब बंदी से फायदा
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी को शराब बंदी से बहुत फायदा होगा। गरीब कमाई का बड़ा हिस्सा शराब के लिए खर्च कर देता है यदि शराब बंद हो जायेगी तो गरीब का पैसा बचेगा और बच्चों को पढ़ाने में आसानी होगी। अपराध कम हो जायेंगे। साथ ही महिलाओं की स्थिति में भी सुधार होगा। हम लोगों यूपी सरकार से शराब बंदी की मांग जारी रहेगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के साथ अधिकारियों ने कर दिया खेल, दयाराम की जगह अमिर भाई आशाराम के यहां पर खिला दिया खाना