30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने PM मोदी के क्षेत्र में मनाया काला दिवस
Play video

नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने PM मोदी के क्षेत्र में मनाया काला दिवस

शास्त्री घाट पर धरना और नारेबाजी कर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पालन की औपचारिकता निभाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 8 Nov 2017, 6:54 PM IST

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्ववान पर आठ नवंबर (बुधवार) को मनाया काला दिवस। इसके तहत कांग्रेसजन पहुंचे शास्त्री घाट और वहां पर धरना दिया साथ ही की नारेबाजी। हालांकि यह भी एक रस्म अदायगी भर ही रही। जिले भर के कार्यकर्ताओं की तो बात तो दूर, सभी आठ ब्लाक के अध्यक्ष भी नहीं पहुंचे इस कार्यक्रम में जबकि केंद्रीय नेतृत्व ने महीना भर पहले ही इस कार्यक्रम की घोषणा कर रखी थी। ऐसे में कुछ नारेबाजी हुई और दरी समेट कर चलते बने कांग्रेसी। अलबत्ता मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव ने इस पहले कांग्रेसी कार्यक्रम से अपने चुनाव अभियान का श्रीगणेश जरूर किया।

बता दें कि नोटबंदी के पीएम के निर्णय के खिलाफ यूं तो पूरा विपक्ष आंदोलित है पर सर्वाधिक हमला कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव में नोबंदी और जीएसटी को ही प्रमुख मुद्दा बनाए हैं। विख्यात अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भी कई बार इस मुद्दे पर हमला कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने आठ नवंबर को पूरे देश में काला दिवस मनाने की घोषणा की थी। उसी के तहत बनारस में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र ने नया नारा दिया, ‘नहीं चली हिटलरशाही, नहीं चलेगी मोदी शाही’। डॉ मिश्र ने नोटबंदी को काला कानून करार देते हुए कहा कि सरकार आज नोटबंदी का जश्न मना रही है, जबकि कांग्रेस देश के उन डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों के साथ है जो इस नोटबंदी के काले कानून के चलते लाइन में लग कर दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को देशहित में बड़ा निर्णय लेते हुए पीएम ने आज के दिन रात आठ बजे जो घोषणा की उसके चलते जाने कितनी बेटियों के हाथ पीले होने से रह गए। कितनों के इलाज में दिक्कत आई। किसान, छोटे रोजगारी तबाह हो गए। बेरोजगारी की समस्या में इस नोटबंदी ने आग में घी का काम किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से किसान तबाह हो गए। खेती बर्बाद हो गई। लेकिन कुछ लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। डॉ मिश्र व राय ने कहा कि न तो आतंकवाद में कमी आई न नक्सल गतिविधियों में। न काला धन का पता चला। यह तो महज काला धन को सफेद करने का तरीका भर बन कर रह गया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश