वाराणसी. सारनाथ थाना क्षेत्र परशुरामपुर में आर्केस्ट्रा डांसर विद्या वर्मा (24) के संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। डांसर के पति राजेश ने पत्नी के फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात कही है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने पति से पूछताछ करके मामले के खुलासे में जुटी हुई है।