11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन रद्द होने पर तुरंत ही आपको मिल जाएगा पैसा वापस

तो अब यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 8 May 2018, 2:14 PM IST

वाराणसी. इंडियन रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई नियम लागू करता रहता है। तो अब यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी है। अक्सर ट्रेन कैंसिल होते ही सबसे पहले किसी भी यात्री के जेहन में यह बात आती है कि, अब पैसा कैसे औऱ कब तक मिलेगा। कितना समय लगेगा। पढ़े-लिखे और इंटरनेट यूज करने वाले लोगों को तो इस बात की जानकारी भी होती है, लेकिन समस्या उनके लिए ज्यादा होती है जो पढ़े लिखे ना हों और इंटरनेट फ्रेंडली भी ना हों।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक ट्वीट में कहा है कि, अगर ट्रेन अपने लोकेशन पर शुरू होने से पहले ही रद्द् हो जाती है तो आपका PNR डिफॉल्ट के रूप में अपने आप कैंसल हो जाएगा। साथ ही यात्री का किराया भी जिस अकाउंट से टिकट बुक हुई हो उस खाते में खुद ही पहुंच जाएगा। ध्यार रखें कि, PNR कैंसिल होने पर किराए की राशि उसी खाते में जाएगी जिसका उपयोग टिकट बुक करने के समय किया गया हो।

गौरतलब है कि, ये फैसिलिटी यात्रियों द्वारा खुद टिकट कैंसिल करने पर पहले से ही उपलब्ध है। जिसमें अगर कोई यात्री स्वेच्छा से टिकट रद्द् करता है तो उसके पैसे इस खाते में आ जाते हैं। जिसका यूज कर उसने टिकट बुक की हो।