30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Positive News- मदद के लिए आगे आए युवा, कोरोना मरीजों को घर-घर पहुंचा रहे खाना

Patrika Positive News- गरीब-मजदूर परिवार के लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे लोगों के घरों तक मदद पहुंचाने के लिए शहर के युवाओं ने हाथ बढ़ाया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 11 May 2021, 5:32 PM IST

Patrika Positive News

Patrika Positive News

वाराणसी. Patrika Positive News. कोरोना काल (Covid-19) में हर शख्स डरा और सहमा हुआ है। देशभर में फैली इस बीमारी ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। महामारी से रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। कुछ तो अस्पताल की चौखट पर ही दम तोड़ रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण ने आम लोगों को संकट में डाल दिया है। गरीब-मजदूर परिवार के लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे लोगों के घरों तक मदद पहुंचाने के लिए शहर के युवाओं ने हाथ बढ़ाया है। इन युवाओं ने कोरोना संक्रमित मरीजों के घर खाना पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। वह संक्रमित मरीज जो आइसोलेशन में हैं और उनके घर से कोई बाहर नहीं निकल सकता, यह युवा वर्ग ऐसे लोगों की मदद कर रहा है। ओएस बाल कुंदन फाउंडेशन ने श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर अन्न क्षेत्र के साथ मिलकर लोगों तक खाना पहुंचाने की ये मुहिम शुरू की है।

व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट भेजते ही मिलेगी मदद

संस्था के लोगों ने व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। नंबर पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट भेजते ही मदद मिलती है। करीब 14 दिनों तक रोजाना खाना घर पहुंचाया जाता है। यह निशुल्क सेवा है। 100 लोगों से शुरू हुई यह मुहिम अब 600 लोगों तक पहुंच गई है। खाना पहुंचाने वाले लोगों से भोजन की क्वालिटी का फीडबैक भी लेते हैं, जिससे कि कोई कमी हो तो उसे दोबारा न दोहराया जाए।

ये भी पढ़ें: Patrika Positivity: 96 साल की दादी ने दी कोरोना को मात, ऑक्सीजन लेवेल पहुंच गया था 89

ये भी पढ़ें: Patrika Positivity : अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज, हर गतिविधि पर रहेगी प्रशासन की नजर

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग