1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रिल में फंसा था अजगर, देखने वालों की लगी ऐसी भीड़ की पुलिस को खाली कराना पड़ा रास्ता

वन विभाग को भेजी गयी सूचना, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Oct 2019, 1:38 PM IST

people crowd

people crowd

वाराणसी. मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा कबीर जन्मस्थली के पास ही एक मकान के बरामदे की ग्रिल में अजगर लिपटा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर ग्रिल में लपटा हुआ था। इस बात की जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ गयी। स्थानीय लोग मोबाइल से अजगर की फोटो खीचने व वीडियो बनाने में जुट गये। लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी कि वहां पर सड़क जाम हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुगम बनाया। टीम ने कड़ी मशक्त के बाद अजगर को पकड़ा।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी मर्डर से जुड़ रहे थे इस बस संचालक की हत्या के तार, गैंगवार की आशंका से उड़ी है पुलिस की नीद!

IMAGE CREDIT: Patrika

लहरतारा चौराहे के पास दिलीप अग्रवाल का आवास है यहां पर वर्षा वस्त्रालय के नाम से दुकान भी है। भैया दूज के कारण दिलीप अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में पर्व मनाने गये थे। मकान में ताला लगा हुआ था। इसी बीच स्थानीय लोगों ने बालकनी की ग्रिल में कोई चीज लपटी हुई देखी। लोगों ने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह अजगर था इसके बाद तो अजगर देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी। लोग अपने वाहन खड़े करके अजगर देखने में व्यस्त हो गये। स्थानीय लोगों ने दिलीप अग्रवाल को फोन करके उनके आवास के ग्रिल पर अजगर होने की जानकारी दी। इसके बाद दिलीप अग्रवाल तुरंत अपने मकान पर पहुंचे और पुलिस के साथ वन विभाग को इस बात की जानकारी दी।
यह भी पढ़े:-अवैध असहलों के साथ पकड़ा गया सभासद का हिस्ट्रीशीटर पति व उसका साथी

IMAGE CREDIT: Patrika

ग्रिल में लपटा था या फस गया था अजगर
अजगर को देख कर लग रहा था कि वह ग्रिल में फसा हुआ है। संभावना जतायी जा रही है कि अजगर कही से भटक कर वहां पर पहुंच गया होगा और ग्रिल के जरिए मकान में प्रवेश करना चाहता होगा। अजगर काफी मोटा है इसलिए ग्रिल में फस गया होगा। फिलहाल अजगर दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।
यह भी पढ़े:-पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कार गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश