Pitru Paksha 2024: हर साल पितृपक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलता है। साल 2024 में पितृपक्ष आज यानी 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। कहते हैं कि पितृपक्ष में पितरों के तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान कर्म आदि किए जाने से पितृ देव की कृपा प्राप्त होती है। क्या आप जानते हैं कि पितृपक्ष में कुछ जीवों का दिखना आपके लिए खास संकेत होता है। इतना ही नहीं, अगर इन खास जीवों को आप खाना दें और ये खा लें तो समझिए कि आपके पितर आप से खुश हैं।