28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे काशी, पीएम मोदी ने किया भव्य स्वागत

नौका विहार करके रचेंगे इतिहास, मिर्जापुर में यूपी का सबसे बड़ा सोलर प्लांट को होगा लोकार्पण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Mar 2018, 12:01 PM IST

PM Modi and French President Immanuel Macron

PM Modi and French President Immanuel Macron

वाराणसी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रोन काशी पहुंच गये हैं। बाबतपुर हवाई अड्डे पर पीएम नरेन्द्र मोदी , राज्यपाल राम नाइक व सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया है। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति मिर्जापुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
यह भी पढ़े:-बनारस में टूटेगा पिछला सभी रिकॉर्ड, पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 10 हजार सुरक्षाकर्मी



पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रोन की स्वागत के लिए काशी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सबसे अधिक सजावट काशी के गंगा घाट पर की गयी है। गंगा घाट पर फूलों की रंगोली बनायी गयी है। कोने-कोने को ऐसे चमकाया गया है कि गंगा घाट का नजारा ही बदल गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रोन का हवाई अड्डे पर आगमन होगा। इसके बाद पीएम मोदी के साथ सीधे हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। मिर्जापुर में यूपी के सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण करने के बाद सीधे बीएचयू आयेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अस्सी घाट पहुंचेंगे। यहां से बोट के जरिए पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रोन नौका विहार करेंगे। इसके बाद दशाश्वमेध से उतर से सड़क मार्ग से सीधे नदेसर स्थित होटल ताज जायेंगे। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत के लिए काशी की भव्य ढंग से सजावट की गयी है।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ के जयकारों के साथ पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए लगेंगे नारे

जगह-जगह पर होगा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रोन का स्वागत
जगह-जगह पर बीजेपी के कार्यकर्ता व आम लोग खड़े होकर बाबा विश्वनाथ के जयकारे के साथ पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रोन के स्वागत में नारे लगायेंगे। गंगा उस पार दोनों देशों का झंडा लगा दिया गया है इसके अतिरिक्त स्वागत में खड़े लोग भी हाथ में भारत व फ्रांस को झंडा लिये रहेंगे। काशी के लिए यह ऐतिहासिक दिन बन गया है। जापान के पीएम शिंजो आबे के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति का बनारस में आगमन हुआ है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने की थी सीन नदी में सैर, अब फ्रांस के राष्ट्रपति करेंगे गंगा में नौका विहार, 51 जिलों से आयी फोर्स

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग