
PM Narendra Modi
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस मंडल में अव्वल रहा है और प्रदेश में पांचवे स्थान पर पहुंचा है। प्रदेश स्तर पर विकाय कार्यों को लेकर करायी गयी ग्रेडिंग में यह रिजल्ट सामने आये हैं। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए और मेहनत के साथ काम करने की अपील की है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश के बाद सीएम योगी ने भी मानी हार, इनकी ताकत के आगे सरकारी मशीनरी भी हुई नतमस्तक
पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते सभी की निगाहे बनारस पर लगी रहती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की बात की जाये तो प्रदेश में बनारस का नम्बर तीसरा आता है और इसी योजना में देश में नौवे नम्बर पर काशी है। इसके अतिरिक्त शौचालय योजना, सड़क, फ्लाईओवर, गरीबों को आवास आदि मुहैया कराने में बनारस का नम्बर पांचवां है। बनारस में हजारों करोड़ की विकास योजना चल रही है। निर्धारित समय में यह योजना पूरी हो जाती है तो यूपी में बनारस पहले नम्बर पर आ सकता है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव की रणनीति फेल करने के लिए बीजेपी ने बनाया है प्रत्याशी, मिली जीत तो बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री
इन योजनाओं से बदल सकती है जिले की तस्वीर
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपये की योजना IPDS (बिजली के तार को भूमिगत करना) पूरी होने वाली है। इससे शहर भर से लटकते हुए बिजली के तारों से लोगों को मुक्ति मिली है। इस साल रामनगर में टर्मिनल बन कर तैयार हो जायेगा। इसके बाद जल परिवहन शुरू होने से लोगों को यातायात का एक नया रास्ता मिलेगा। साथ ही घाट किनारे रहने वालों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त मंडल से जुडऩे वालों चारों जिलों को फोरलेन से जोडऩा, गैस पाइप लाइन से घरों तक एलपीजी पहुंचाना, स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था, फ्रेट विलेज आदि ऐसी योजना है जिसके पूर्ण होने के बाद शहर के सबसे विकसित नगर में बनारस का नाम शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए बजेगी खतरे की घंटी, छोटे दलों के नेताओं को ऐसा प्रत्याशी बना सकते हैं अखिलेश यादव ?
Published on:
20 Apr 2018, 12:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.