23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवहन से परिवर्तन की राह पर चल रही सरकार-पीएम नरेन्द्र मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र को 937 करोड़ की सौगात दी, पूर्व सरकारों पर काशी का विकास नहीं करने का लगाया आरोप
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 6:38 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में शनिवार को 937 करोड़ की सौगात दी है। राजातालाब के कचनार में आयोजित जनसभा में पीएम ने चार साल में किये हुए कार्य को सबको सामने रखा। विराधी दलों पर बनारस के विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिले को स्मार्ट सिटी बनाने की तस्वीर दिखायी। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि परिवहन से परिवर्तन की तरफ सरकार चल रही है जिससे लोगों का जीवनस्तर में बदलाव आयेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले सफाई अभियान में जुटे बीजेपी मंत्री, वितरित कर रहे निमंत्रण पत्र



पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी के लोगों को उनकी संस्कृति याद दिलायी। जाम, गंदगी, लटकते तार व एयरपोर्ट जाने में जाम के चलते ट्रेन पकडऩे वाली बात सुनायी। कहा चार साल पहले शहर की क्या हालत थी। पूर्व सरकारो ने काशी के विकास को कभी तव्वजो नहीं दी। जबकि काशी विश्वनाथ की इस नगरी में देश व दुनिया से लोग आते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि काशी का सांसद बनना सौभाग्य की बात है ओर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम तेज हो गया है। काशी की आत्मा वही रहेगी, लेकिन काया बदल जायेगी। काशी का सांसद बनने के बाद से यहां के विकास के लिए काम शुरू किया है लेकिन पूर्व सरकारों ने सहयोग करने के बजाये काम में बाधा डाली। आप लोगों ने यूपी में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनायी है जिसके बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने काशी का विकास तेज कर दिया है। शहर के लटकते हुए तारों से मुक्ति मिल गयी है। शहर में अब कूड़े का ढेर नहीं लगा रहता है। चार हजार लोगों के घरों मे गैस पाइपलाइन पहुंच गयी है जिसे चालीस हजार घरों तक पहुंचाया जायेगा। गंगा में अब गंदगी नहीं दिखती है। पूर्व की सरकारों ने एसटीपी तो बनवाया लेकिन चलाने वाले की जिम्मेदारी नहीं तय की। हमारी सरकार ने भविष्य के 15 साल को देखते हुए एसटीपी का निर्माण कराया है जिसको चलाने की जिम्मेदारी भी तय की गयी है। काशी के लोगों को आने वाले समय में इसका फायदा दिखने लगेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी यूपी में बनारस सबसे बड़ा मेडिकल हब बन कर उभर रहा है। चारों तरफ फोनलेन का जला बिछाया जा रहा है। रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण व विद्युतिकरण का काम तेजी से चल रहा है। जलपरिवहन पर भी काम चल रहा है। हमारी सरकार का फोकस परिवहन पर है और परिवहन से परिवर्तन की राह पर यह सरकार चल पड़ी है।
यह भी पढ़े:-लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को याद आयी सोशल इंजीनियरिंग, कई नेताओं के पद बदलने की तैयारी

दुनिया में बज रहा है काशी की मेहमाननवाजी का डंका
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बनारस के लोग जहां पर भी रहे। अपने संस्कार नहीं भूलते हैं। जापान के पीएम व मेरे मित्र शिंजो आबे यहां आये थे और फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी बनारस का दौरा किया था दोनों ही राष्ट्राध्यक्ष आज भी काशी की मेहमाननवाजी की सबसे तारीफ करते हैं यह काशी के लोगों का संसकर है कि अपने मेहमान का इतना ध्यान रखते हैं। 21 से 23 जनवरी को यहां पर अप्रवासी भारतीय सम्मेलन होने वाला है उस समय भी ऐसी मेहमाननवाजी करियेगा कि लोग इस शहर को कभी भूल नहीं पाये। मैं खुद आप लोगों के साथ मेहमानवाजी में करने में शामिल रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मेहनत है कि बनारस में 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आ चुका है।
यह भी पढ़े:-टूरिज्म वेलफेयर की अनोखी पहल, पॉलीथिन मुक्त बनारस में पर्यटक भी करेंगे सहयोग

937 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस को 937 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है इसमे लोकार्पण व शिलान्यास दोनों ही शामिल है। जिसमे मुख्य रुप से वाराणसी से बलिया EMU, किसानों के लिए कार्गों सेंटर, जापान के सहयोग से बनने वाले रुद्र सेंटर, पार्कों का सुन्दरीकरण आदि योजना शामिल है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे कैसे हो रही पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारी

हिमा दास की उपलब्धि बतायी, फ्लाईओवर हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति जतायी अपनी संवेदना
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आसाम की हिमा दास की उपलब्धि को देश का गौरव बताया। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप के ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीत कर भारत की बेटी ने दुनिया में एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान फ्लाईओवर हादसे में मारे गये लोगों के प्रति संवदेना भी जतायी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की इस योजना ने मचायी खलबली, तैयारी में जुटे सभी लोग

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग