28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा व बसपा गठबंधन ने उड़ायी बीजेपी की नींद, इस सीट से पीएम मोदी को चुनाव लड़ाने की तैयारी

बनारस में भविष्य के भारत की दिखायी तस्वीर, अब तक किये विकास व भविष्य के लिए दी करोड़ों की सौगात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Mar 2018, 9:39 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. सपा व बसपा गठबंधन ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। गोरखपुर व फूलपुर में हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार या जीत मिलती है इसका दावा करने को कोई तैयार नहीं है। सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे पीएम मोदी ने बड़ा संकेत दिया है। पीएम मोदी ने काशी में पूर्व में किये गये काम की जानकारी दी है साथ ही भविष्य के लिए आठ सौ करोड़ की योजना की सौगाद देना भी नहीं भूले हैं।
यह भी पढ़े:-बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत, देखें वीडियो


लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने इस पर अधिकृत जानकारी नहीं दी है। बीच में कयास लगने लगे थे कि पीएम मोदी अब बनारस को छोड़ कर अन्य सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसी बीच सपा व बसपा ने गठबंधन कर लिया है। लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन होना लगभग तय है। ऐसा होने पर बीजेपी के जीत की राह कठिन हो जायेगी। इसके चलते अब पीएम मोदी किसी भी हाल में बनारस की सीट नहीं छोड़ पायेंगे। बीजेपी जानती है कि बनारस के सीट से चुनाव लडऩे का मतलब है कि यूपी के साथ बिहार को भी साधा जा सकता है। पीएम मोदी ने डीरेका में हुई जनभा में इस बात के संकेत दे दिये हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, सोलर ऊर्जा से घरों में बनेगा खाना, आयुष्मान योजन से होगा गरीबों का इलाज

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को काशी लाकर भविष्य की राजनीति का रास्ता साफ किया
बीजेपी के विरोधी दल हमेशा ही बनारस का विकास नहीं होने का आरोप लगाते हैं ऐसे में पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गंगा में नौका विहार करा कर भविष्य की राजनीति का रास्ता साफ कर लिया है। समय आने पर बीजेपी अब कहेगी कि गंगा इतना साफ हो रही है कि बड़े यूरोपियन देश के राष्ट्रपति भी यहां पर नौका विहार करते हैं। डीरेका में हुई सभा में पीएम मोदी ने अब तक किये विकास कार्या को गिनवाया है साथ ही काशी की जनता को बताया कि कैसे आठ सौ करोड़ की योजना से शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने मंडुआडीह-पटना जनशताब्दी ट्रेन की सौगात से साधा दो राज्य, काशी को सैकड़ों करोड़ की सौगात

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग