
Congress victory in MP CG & Rajasthan may effect PM visit in UP
वाराणसी. अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन के पहले ही बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बचाने की मुहिम शुरू कर दी है। बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए पीएम मोदी के जादू का ही भरोसा है। ऐसे में पीएम मोदी की संसदीय सीट ही फंस जायेगी तो भारतीय जनता पार्टी का बड़ा सपना टूट सकता है। बनारस के संासद पीएम मोदी के लिए ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी शुरू हो गयी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद नीलम के गोद लिए गांव में नहीं बन पा रहे शौचालय, इनको भेजी गयी नोटिस
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने लोकसभा चुनाव 2014 जीतने के लिए गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाया था। आरएसएस की रणनीति कामयाब हुई थी और यूपी की 80 में से73 सीटों पर बीजेपी गठबंधन को जीत मिली थी। पीएम मोदी के चुनाव लडऩे का असर बिहार तक गया था। लोकसभा चुनाव 2019 में आरएसएस अपनी रणनीति बदल सकती है। यूपी में अखिलेश यादव व मायावती का गठबंधन हो सकता है। राहुल गांधी भी इस गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं। महागठबंधन के आगे बीजेपी की चुनावी जीत आसान नहीं होने वाली है। इस लड़ाई में पीएम मोदी की बनारस सीट भी फंस सकती है। विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरने के लिए बनारस से दमदार प्रत्याशी उतराने की रणनीति बनायी है। ऐसे में बीजेपी ने पीएम मोदी के लिए दूसरी सीट पर भी विचार करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर दे सकते हैं बीजेपी को सबसे बड़ा झटका, इस दिन होगा ऐलान
ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी
ओडिशा में तेजी से बीजेपी की ताकत बढ़ती जा रही है। यहां पर बीजद से बीजेपी का सीधा मुकाबला होने की संभावना है। ओडिशा में बीजेपी के अध्यक्ष ने पुरी से पीएम मोदी को चुनाव लड़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता चाहते हैं कि पीएम मोदी यहां से चुनाव लड़े। ऐसा होने पर बीजेपी को ओडिशा में भारी जीत मिल जायेगी। पीएम मोदी के पुरी से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव संसदीय बोर्ड के पास भेजा जा रहा है इसके बाद पीएम मोदी के सीट पर अंतिम निर्णय होगा।
यह भी पढ़े:-जमीन पर लेटी बीमार महिला का सीओ ने पूछा हाल, इलाज के लिए भेजवाया अस्पताल
Published on:
6 Oct 2018, 12:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.