
PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में संगठन की बैठक में साफ कर दिया है कि अब पीएम नरेन्द्र मोदी आने वाले हैं ऐसे में सभी लोग तैयारी में जुट जाये। जुलाई में पीएम का आगमन होना है। पीएम अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं इस दौरान कई योजनाओं को शिलान्यास करने के साथ लोकार्पण भी करेंगे।
यह भी पढ़े:-दो अधिकारियों के तबादले के बाद दिखेगी सीएम योगी आदित्यनाथ की हनक!
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के लोगों से भी बैठक की है। इसी बैठक में पीएम मोदी के आगमन की जानकारी दी गयी है। सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि पीएम मोदी के आगमन के पहले सारी तैयारी हो जाये। पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र आयेंगे तो कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ लोकार्पण भी करेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए पीएम मोदी का दौरा बेहद खास होने वाला है। पीएम के आने की संभावित तिथि 15 जुलाई हो सकती है। सुरक्षा कारणों से अधिकृत रुप से तिथि का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, शिव भक्तों को देंगे बड़ी सौगात
दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं पीएम नरेन्द्र मोदी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बनारस आ सकते हैं। पीएम मोदी इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ बनारस 12मार्च को आये थे उसके बाद से कई बार बनारस आने की चर्चा होती रही है लेकिन पीएम नहीं आ पाये थे। पहले से ही यह तय था कि जुलाई में पीएम नरेन्द्र मोदी का आगमन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि जुलाई के पहले पखवारे में पीएम मोदी का आगमन होना है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने मगहर में भाषण देते समय की बड़ी चूक, इतिहास की दी गलत जानकारी
मानसून में जिला प्रशासन को देनी होगी परीक्षा
पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में आते हैं तो बारिश के खलल डालने की संभावना रहती है। बारिश के चलते ही पीएम नरेन्द्र मोदी को दो बार बनारस का दौरा रद्द भी करना पड़ा है। जुलाई में मानसून का सीजन होता है ऐसे में जब पीएम नरेन्द्र मोदी आयेंगे तो जिला प्रशासन की कड़ी परीक्षा होगी। फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी की आने की जानकारी देने के बाद से ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की विरोधी दलों के लिए कबीर वाणी, जाति का चक्रव्यूह तोडऩे के लिए खेला संत कार्ड
Published on:
29 Jun 2018, 6:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.