
PM Narendra Modi
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ है। पीएम मोदी ने अब तक इतने रुपये दान दिये हैं। बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने सार्वजनिक मंच से यह बात बतायी है। बनारस के बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय आजीविका सम्मेलन में इस बात की जानकारी सार्वजनिक हुई है।
यह भी पढ़े:-9 साल बाद पता चला कि बेटी है कोठे पर, भाई को ग्राहक बना कर भेजा तो हुआ कुछ ऐसा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गुजरात के सीएम रहते हुए नरेन्द्र मोदी को विभिन्न उपहार मिले थे। इन उपहारों की बेचने पर 6 करोड़ की धनराशि मिली थी। गुजरात से नई दिल्ली आने के पहले ही नरेन्द्र मोदी ने सारे पैसे गरीब बच्चियों की शिक्षा के लिए दान किया था। पीएम नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री रहते हुए भी बहुत उपहार मिले थे उन उपहार की नीलामी से मिले पैसों को नमामि गंगे योजना के लिए दिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए अपने बचत से 21 लाख रुपये जमा किये थे जिसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चियों को पढ़ाने के लिए दिया था। सीएम योगी ने बताया कि दक्षिण कोरिया में पीएम नरेन्द्र मोदी को शांति के लिए पुरस्कार मिला है। पुरस्कार में 1 करोड़ 40 लाख की धनराशि मिली है, जिसे भी नमामि गंगे मिशन के लिए समर्पित कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सफाई करने वाले कर्मचारियों के लिए 51 करोड़ का फंड जुटाया है जिसमे खुद के 21 लाख रुपये दिये हैं।
यह भी पढ़े:-प्रवीण तोगडिय़ा का पीएम नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला, कहा पांच साल में शहीद हो गये इतने सैनिक
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा देश ही है मेरा परिवार, मुझे पैसों की क्या जरूरत
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह देश ही मेरा परिवार है मुझे पैसों की कोई जरूरत नहीं है। पीएम मोदी को अपने साथ कुछ नहीं लेकर जाना है। हमारी सरकार जनता की पाई-पाई का सदुपयोग कर रही है। देश को ही अपना परिवार बना लिया है इसलिए मुझे अब किसी चीज की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर बाहुबली को दिया बड़ा मौका, बीजेपी की लग सकती है लॉटरी
Updated on:
8 Mar 2019, 3:14 PM IST
Published on:
8 Mar 2019, 3:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.