23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी ने प्रियंका गांधी को दी बड़ी चुनौती, अखिलेश यादव की भी बढ़ गयी परेशानी

सपा व बसपा गठबंधन के साथ कांग्रेस की राह हुई कठिन, लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे बड़ी होगी यह सीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Mar 2019, 12:37 PM IST

PM Narendra Modi, Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav

PM Narendra Modi, Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav

वाराणसी. बीजेपी ने प्रियंका गांधी को बड़ी चुनौती दी है। बीजेपी के इस कदम से अखिलेश यादव की मुसीबत भी बढ़ गयी है। सपा, बसपा गठबंधन के साथ कांग्रेस की मुसीबत बढ़ सकती है। लोकसभा चुनाव 2019 की सबसे हॉट सीट पर बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने एक झटके से पलट दी बाजी, शिवपाल यादव को लगा सबसे तगड़ा झटका

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बनारस संसदीय सीट से लड़ाने पर मुहर लगा दी है। अब साफ हो चुका है कि इस बार भी पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने अभी अधिकृत रुप से इस बारे में बयान जारी नहीं किया है लेकिन अब इस पर संशय नहीं है कि पीएम मोदी किसी सीट से चुनाव लडऩे वाले है। प्रधानमंत्री बनारस के अतिरिक्त किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ते है इसको लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। पीएम मोदी व अमित शाह को चुनावी पटखनी देने के लिए अखिलेश यादव व मायावती ने गठबंधन किया है। राहुल गांधी ने पूर्वी यूपी में कांग्रेस की ताकत को बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को सौपी है। प्रियंका गांधी के क्षेत्र में ही वाराणसी संसदीय सीट आती है, जहां से बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बयान महादेव ने कहा कि बोलते बहुत हो कुछ करके दिखाओगे

बीजेपी ने प्रियंका गांधी को दी बड़ी चुनौती, अखिलेश यादव की भी बढ़ गयी परेशानी
बीजेपी ने वाराणसी संसदीय सीट से पीएम नरेन्द्र मोदी को प्रत्याशी बना कर प्रियंका गांधी को बड़ी चुनौती दी है। प्रियंका गांधी इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जीताने की चुनौती है। जबकि सपा व बसपा गठबंधन के तहत बनारस की सीट अखिलेश यादव के प्रत्याशी को मिली है। इस सीट पर सपा ने कभी चुनाव नहीं जीता है ऐसे में नरेन्द्र मोदी जैसे नेता को चुनाव हराना सपा व बसपा के लिए बहुत कठिन हो जायेगा। नरेन्द्र मोदी के प्रत्याशी बनते ही प्रियंका गांधी को सबसे बड़ी चुनौती मिली है साथ ही अखिलेश यादव की परेशानी भी बढ़ गयी है। बीजेपी ने पीएम मोदी के जादू के सहारे ही फिर से सत्ता में वापसी का सपना देखा है यदि पार्टी के स्टार प्रचारक की सीट ही फंस जाती है तो बीजेपी का सपना टूट जायेगा। यदि पीएम मोदी लाखों वोटों से जीत जाते हैं तो प्रियंका गांधी की लोकप्रियता व अखिलेश यादव की रणनीति पर सवाल उठना तय है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर बड़ा खुलासा, अब तक कर चुके हैं इतने रुपये दान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग