30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले गेम चेंजर साबित हो सकती है बीजेपी की यह पांच बड़ी योजना, लागू होने के बाद निकाल सकती महागठबंधन की हवा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहले ही दिया है संकेत, आम लोगों के साथ ग्रामीण वोटरों को साधने की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 May 2018, 2:57 PM IST

pm modi in udaipur, wall city smart work in udaipur

PM Narendra Modi

वाराणसी. लोकसभा चुनाव से पहले वह पांच निर्णय जो बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहले ही संकेत कर दिया है और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के पांच यह बड़े निर्णय जनता को भा जाते हैं तो महागठबंधन की हवा निकल सकती है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार अंसारी को बीएसपी से लग सकता है झटका, नहीं पूरी हो पायेगी यह मांग

जानिए बीजेपी सरकार की पांच बड़ी योजना
तीन तलाक पर अध्याधेश
बीजेपी ने तीन तलाक का मुद्दा बनाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक अवैध हो जाने के बाद से बीजेपी ने तीन तलाक पर कानून लाने की तैयारी की थी लेकिनर राज्यसभा में यह कानून पास नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्याधेश के जरिए तीन तलाक पर कानून लाने की तैयारी में है ऐसा होता है तो बीजेपी का मानना है कि मुस्लिम वोटरों की उसकी सेंधमारी हो जायेगी। खास तौर पर मुस्लिम महिलाओं को वोट पार्टी को मिल सकता है।
अति पिछड़े व अति दलितों को आरक्षण में खास सुविधा
सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर ओमप्रकाश राजभर तक ने अति पिछड़ों व अति दलितों को आरक्षण में खास सुविधा देने की मांग की है। यूपी के पूर्व सीएम राजनाथ सिंह के समय यह योजना पूरी नहीं हो पायी थी। योजना के तहत उन जातियों को आरक्षण का अधिक लाभ मिलेगा, जिन्हें नहीं मिल पाता था। माना जा रहा है कि बीजेपी का यह दांव सफल हुआ तो सपा व बसपा की सोशल इंजीनियरिंग को सबसे अधिक झटका लगेगा।
आयुष्मान योजन का लाभ दिलाने की तैयारी
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान योजना लागू करने का ऐलान तो कर दिया है लेकिन जनता को अभी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे का काम शुरू हुआ है दो माह में इस योजना के तहत गरीबों को पांच लाख तक के इलाज की सुविधा मिलने लगी। उज्जवला के बाद इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है।
किसानों को लागत का डेढ़ गुना भुगतान करना
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने के निर्णय को लागू करने वाली है। इसके लिए काम शुरू हो चुका है। यदि योजना सही ढंग से लागू होती है और किसानों को लागत का डेढ़ गुना मिलता है तो ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार हो सकता है। इसका फायदा पार्टी को लोकसभा चुनाव में होगा।
सोलर कुकर या चूल्हा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में सूर्यदेव की ऊर्जा से भोजन बनाने वाली योजना का जिक्र किया था कहा था कि फ्रांस के साथ मिल कर इस क्षेत्र पर कार्य किया जा रहा है जिसके तहत सोलर कुकर या सोलर चूल्हा देने की तैयारी है। यदि समय रहते ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना को लागू कर दिया गया तो लोग उज्जवला योजना को भूल जायेंगे। लोगों को सिलेंडर खरीदेन के लिए पैसे नहीं देने होंगे। साथ ही गरीब महिलाओं को प्रदूषण व धुआ मुक्त ऊर्जा से भोजन बनाने का लाभ मिलने लगेगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को मिल गया दो ट्रंप कार्ड, अखिलेश व मायावती नहीं दे पायेंगे लोकसभा चुनाव में जवाब

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग