पीएम नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में देश की सुरक्षा में लगे जवानो को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि सेना, अर्धसैनिक, एनडीआरएफ के जवान हो या छोटे कर्मचारी हो। इन सभी लोगों का योगदान से हमारी खुशियां चार गुना बढ़ जाती है। इन्ही लोगों के कारण हम त्योहार मना पाते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां की अनेक विकास योजनाएं जमीन में उतारने में कार्यकर्ता मदद कर रहे हैं। यह मेरे लिए संतोष और गर्व का विषय है। काशी में हो रहे परिवर्तन का लाभ बनारस के साथ आसपास क्षेत्र के लोगों को भी हो रहा है। संवाद के दौरान ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनसंघ के समय काम करने वाले सेवापुरी विधानसभा के कार्यकर्ता कामेश्वर नारायाण सिंह को श्रद्धांजलि दी। कहा कि पिछले 10 अक्टूबर को यह सहयोगी हमें छोड़ कर चले गये। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गंगा घाटों, सड़कों की सफाई व लाइटिंग का कार्य हुआ है, इससे बनारस आने वाले पर्यटकों का मन मोह लिया है। पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। काशी में हो रहे परिवर्तन का लाभ आस-पास के क्षेत्र के लोगों को भी हो रहा है।
यह भी पढ़े:-पुलवामा आतंकी हमले में शहीद CRPF जवान अवधेश यादव की बीमार मां को बीएचयू में नहीं मिली दवा