27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तस्वीरों में देखे कैसे पीएम मोदी के नमो एप से संबोधन के समय सक्रिय रहे बीजेपी नेता

मोबाइल से सुनते रही पीएम की बात, लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

2 min read
Google source verification
 पीएम मोदी के नमो एप से संबोधन के समय सक्रिय रहे बीजेपी नेता

पीएम मोदी के नमो एप से संबोधन के समय सक्रिय रहे बीजेपी नेता

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नमो एप से बनारस के बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने चार कार्यकर्ताओं से बात भी की थी और काशी के बदलाव की जानकारी ली थी। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता उत्साह के साथ नमो एप पर सारी बात सुनते रहे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने नमो एप से पूछा आपने योगदान किया कि नहीं

बीजेपी के दावे को माने तो पीएम नरेन्द्र मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव बनारस से ही लड़ेंगे। ऐसे में राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन ने पीएम मोदी को घेरने की खास तैयारी की है। बनारस के विकास पर सारा चुनाव लड़ा जायेगा। पीएम मोदी इस बात को जानते हैं इसलिए बनारस के साथ पूर्वांचल को साधने के लिए नमो एप से कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। पीएम मोदी ने जलपरिहवन का लाभ बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रवासी सम्मेलन की तैयारी में जुटने की भी बात कही। पीएम मोदी के संबोधन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान पर पहुंच गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि पिछली बार से अधिक वोटों से पीएम मोदी यहां से चुनाव जीतेंगे।
यह भी पढ़े:-बनारस होगा देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट, जहां से डिजिटल यात्रा की मिलेगी सुविधा

बदलते बनारस की ली जानकारी
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के लिए सौगातों की पोटली खोल दी है। कुछ माह पहले जब पीएम मोदी बनारस आये थे तो रात में शहर का भ्रमण करके बदलाव को देखा था। इसके बाद नमो एप पर संबोधन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी बदलते बनारस के बारे में जानकारी ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 2014 का लोकसभा चुनाव गुजरात विकास मॉडल के नाम पर लड़ा था जबकि लोकसभा चुनाव 2019 बनारस विकास मॉडल के नाम पर लडऩे की तैयारी की है।
यह भी पढ़े:-सपा के इस बड़े नेता के सहारे अखिलेश यादव को झटका दे सकती है बीजेपी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग