
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की ऐसे बदल रही तस्वीर
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की तस्वीर अब बदलने लगी है। संसदीय चुनाव २०१४ जीतने के बाद पीएम मोदी ने जिन योजनाओं की सौगात दी थी वह अब जमीन पर दिखने लगी है। पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना पर तेजी से काम हो रहा है। काम ने जब रफ्तार पकड़ा है तो एक ही रात में शहर के नजारा बदल जा रहा है।
यह भी पढ़े:-BHU बवाल की न्यायिक जांच शुरू, छात्राओं ने लाठीचार्ज के विरोध में दर्ज कराये बयान
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र की स्थिति सुधारने के लिए कई योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं में शहर के तारों को भूमिगत करने वाली आईपीडीएस भी शामिल है। बारिश खत्म होने के बाद योजना ने तेजी पकड़ ली है। शहर के एक हिस्से का विद्युत कनेक्शन आईपीडीएस के तहत दे दिया गया है और जिन जगहों पर कनेक्शन मिल गये हैं वहां की सड़क से बिजली के खंबे व तार हटा दिये गये हैं। इससे शहर की तस्वीर बदलने लगी है।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व सिद्धार्थनाथ सिंह के गढ़ में फेल सीएम योगी सरकार
प्राचीनता का ध्यान रख कर किया जा रहा विकास
विश्व का सबसे प्राचीन शहर काशी है और यह इसकी एक पहचान भी है। शहर के विकास में प्राचीनता का ध्यान रखा जा रहा है। लहुराबीर चौराहे से मैदागिन तक की बात की जाये तो यहां की सड़क के बीच बने डिवाइडर पर नये लैंप पोस्ट लगाये गये हैं। मंगलवार की रात में ही लैंप पोस्ट लगाये गये हैं और बुधवार की सुबह लोगों की नजर इस रास्ते पर पड़ी तो उन्हें परिवर्तन दिखायी देने लगा। प्राचीन शहरों की तर्ज पर लगाये गये लैंप पोस्ट से शहर की प्राचीनता का एहसास तो होता है साथ ही सुंदरता भी बढ़ गयी है।
यह भी पढ़े:-हे राम! Politics ने छीना प्रभु श्रीराम का अधिकार
सारे शहर में लगाये जो रहे एक ही तरह के लैंप पोस्ट
सारे शहर में एक ही तरह के लैंप पोस्ट लगाये जा रहे हैं। इसके चलते रात के समय शहर की सुंदरता बढऩे लगी है। सड़क से लेकर कॉलोनी तक की यही कहानी है। अब तो लोग कहने लगे हैं कि सभी जगहों पर ऐसे ही लैंप पोस्ट लग जायेंगे तो यहां का नजारा ही बदल जायेगा।
यह भी पढ़े:-BHU Bawal के बाद सतर्क हुई पुलिस, छात्रसंघ चुनाव के लिए करना पड़ सकता इंतजार
योजना के पूर्ण करने में बरती ता रही लापरवाही
पीएम मोदी ने भले ही शहर के संवारने के लिए कई योजना की सौगात दी है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठीक ढंग से योजन का काम नहीं किया जा रहा है। लहुराबीर से मैदागिन चौराहे पर लगाये जाने वाले लैंप पोस्ट की बात की जाये तो इसके लिए सड़क खोंदकर जो तार बिछाये गये है वह कभी भी घातक साबित हो सकते हैं। योजनाओं की सही ढंग से मॉनीटरिंग नहीं होने के चलते हल्की सड़क खोद कर ही तार डाल दिया गया है। बारिश में जलभराव होता है तो यह लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में BJP के प्रत्याशियों को लेकर सस्पेंस, पर्दे के पीछे से कर रहे प्रचार
Published on:
04 Oct 2017 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
