23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी ने खोज ली महागठबंधन की कमजोर कड़ी, खेल दिया बड़ा दांव

लोकसभा चुनाव 2019 का पूर्वांचल से किया आगाज, आसान नहीं होगा विरोधियों का बाहरी कहना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 7:35 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने महागठबंधन की कमजोर कड़ी को खोज लिया है और आजमगढ़ में बड़ा दांव खेला है। पीएम ने पूर्वांचल से ही मिशन 2019 का आगाज किया है। मुलायम सिंह यादव के गढ़ से विरोधियों पर जमकर हमले बोलने के बाद बनारस में चार साल में किये गये कार्यों का उल्लेख किया। दोनों रैलियों में पीएम ने भोजपुरी में बोल कर विरोधियों को यह जवाब दिया है कि अब बाहरी बनाम यूपी का मुद्दा नहीं बन पायेगा।
यह भी पढ़े:-लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को याद आयी सोशल इंजीनियरिंग, कई नेताओं के पद बदलने की तैयारी


वर्ष 2014 में बीजेपी को आजमगढ़ में मुलायम सिंह यादव ने पटखनी दी थी। इसके बाद भी बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने दूर की देखते हुए मिशन 2019 का आगाज आजमगढ़ से किया है। आजमगढ़ रैली में अपने पुराने अंदाज में दिखे पीएम ने जमकर कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन पर हमला बोला। जिले की ४० प्रतिशत आबादी मुस्लिम व यादव बाहुल्य है इसके बाद भी पीएम मोदी ने बड़ा दांव खेलने से परहेज किया। मुस्लिम वोटरों में सेंधमारी करने के लिए पीएम मोदी ने फिर से तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है। तीन तलाक पर महिलाओं का न्याय कांग्रेस नहीं दिला सकती है इसके लिए बीजेपी ही लड़ाई लड़ रही है जिसे अंजाम तक पहुंचायेगी। पीएम मोदी ने प्रयास किया है कि लोकसभा चुनाव 2019 तक तीन तलाक का क्रेडिट बीजेपी को मिले। मुस्लिम महिलाओं में इस मुद्दे को खत्म नहीं होने दिया जायेगा। एक-दूसरे को नहीं देखना चाहने वाले दल के गठबंधन (सपा व बसपा) आज एक हो रहे है इस बयान से भी पीएम मोदी ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के मतभेद को उजागर करने की कोशिश की है। पीएम मोदी की यह योजना कितना काम आयेगी यह तो समय ही बतायेगा। इतना अवश्य है कि अभी महागठबंधन सीटों के तालमेल पर बात कर रहा है और बीजेपी ने अपना चुनावी अभियान शुरू भी कर दिया।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की इस योजना ने मचायी खलबली, तैयारी में जुटे सभी लोग

भोजपुरी में बोल कर दरकिनार किया बाहरी बनाम यूपी का मुद्दा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ़ व बनारस में अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में की। यूपी चुनाव 2017 में अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने यूपी बनाम बाहरी का मुद्दा उठाया था लेकिन जिस तरह पीएम मोदी ने बनारस में हर-हर महादेव नारे के साथ अपने भाषण की शुरूआत की है उससे यूपी बनाम बाहरी का मुद्दा अब खत्म हो जायेगा। बनारस में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने चार साल की उपलब्धि ही गिनायी है जबकि गंगा सफाई व बनारस के विकास को लेकर ही विरोधी दलों पर हमला बोला है आमतौर पर पीएम मोदी के भाषण में ऐसा कम सुनने को मिलता है जब वह विरोधी दलों को आईना दिखाने को मौका छोड़ दे।
यह भी पढ़े:-परिवहन से परिवर्तन की राह पर चल रही सरकार-पीएम नरेन्द्र मोदी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग