27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 जुलाई को PM नरेंद्र मोदी आएंगे वाराणसी, 1500 करोड़ से अधिक की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के सहयोग से बन रहे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत 744.02 करोड़ की पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण और 838.91 करोड़ की नई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके पहले पीएम मोदी बीते साल नवंबर के महीने में देव दीपावली के मौके पर वाराणसी आए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 11 Jul 2021, 11:58 AM IST

pm narendra modi visit varanasi

पीएम का प्रस्तावित वाराणसी दौरा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराासी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को इस दौरान 1550 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वो काशी में पांच घंटे रहेंगे। इसमें जापान के सहयोग से बने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और बीएचयू में रिजनल सेंटर ऑफ ऑफस्थेल्मोलाॅजी समेत 744.02 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 838.91 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। पीएम माॅडल ब्लाॅक के रूप में विकसित किये जा रहे सेवापुरी का निरीक्षण भी कर सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने जाएंगे और वहां काशी विश्वनाथ धाम काॅरिडोर के कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री बीते साल 30 नवंबर को देव दीपावली के मौके पर वाराणसी आए थे।


प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर अधिकारियों ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है। दो-तीन दिन में प्रधानमंत्री कार्यालय पीएम के दौरे का पूरा कार्यक्रम तय कर फाइनल करेगा। उसके बाद ऑफिशियल प्रोटोकाॅल आ जाएगा। पर उसके पहले ही पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाले विकास कार्यों समेत सभी जरूरी तैयारियां मुकम्मल करने में जिला प्रशासन अभी से जुट गया है। पीएम संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा भी प्रस्तावित है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस पर अंतिम निर्णय पीएमओ की ओर से लिया जाएगा। पीाम के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाॅल का खास खयाल रखा जाएगा। मास्क, सैनेटाइजन और थर्मल स्कैनिंग के साथ ही डाॅक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी।


पीएम मोदी के दौरे को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। शनिवार को ही कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम कौशल राज शर्मा ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिाकरियों ने बीएचयू और संपूर्णानंद का भी निरीक्षण किया। संपूर्णानंद में पीएम की सभा हो सकती है। बीएचयू से रुद्राक्ष के बीच साफ-सफाई का आदेश दिया गया है। वाराणसी में परियोजनाओं की डिटेल सीएमओ के माध्यम से पीएमओ को पहले ही भेजी जा चुकी है। चर्चा है कि लोकार्पण और शिलान्यास का विशेष कार्यक्रम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हो सकता है।

प्रमुख लोकार्पण


प्रमुख शिलान्यास