
वाराणसी. साउथ इंडिया एक एक ऐसा गैंग हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में जाकर चोरी करता है। इस गैंग के कई सदस्य ग्रुपों में बंटे रहते हैं और घटना को अंजाम देकर अलग-अलग तरीके से भागते थे। 10अप्रैल को लंका थाना क्षेत्र के रविदास गेट के पास कैश वैन से हुई 26.50 लाख की चोरी में भी इसी गैंग का हाथ था। गैंग का सरगना ऐसा था कि चोरी करने के बाद आराम से होटल में ठहरा और एक्सिस बैंक के शिवपुर ब्रांच में जाकर चोरी के लाखों रुपयों को जमा करके फ्लाइट पकड़ कर हैदराबाद रवाना हो गया था। पुलिस की तेजी के आगे गैंग की सारी चालकी धरी रह गयी और वह पकड़ा गया। शुक्रवार को एसएसपी आरके भारद्वाज ने शातिर गैंग के सदस्य की सारी जानकारी मीडिया से साझा की।
यह भी पढ़े:-भोजपुरी स्टार पवन सिंह की नयी फिल्म मचा सकती है धमाल, सलमान खान की इस मूवी से हो रही तुलना
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि कैश वैन से चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखायी थी। जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया था और चंदौली की मुगलसराय पुलिस ने चार लोगों को पकड़ कर 9.50 लाख रुपये बरामद कर लिये थे लेकिन और पैसे नहीं मिल पाये थे। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए होटलों में ठहरने वालों लोगों की जांच करने के साथ बैंक में जमा किये गये रुपयों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी मिली कि एक संदिग्ध ने एक्सिस बैंक की शिवपुर शाखा में लाखों रुपये जमा कराये हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि इस बैंक में जो व्यक्ति रुपये जमा कर रहा था वह घबराया हुआ था और देखने से प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति को नहीं पता कि उसके पास कितने रुपये हैं इसलिए वह घबरा कर रुपयों को गिन रहा था। इसके बाद पुलिस ने जमा कराये गये एकाउंट की जांच करायी तो पता चला कि आन्ध्र प्रदेश के तिरूपति में यह एकाउंट खोलवाया गया है। इसके बाद पुलिस का एकाउंट खोलने वाले के नाम व पैन कार्ड आदि की जानकारी हो गयी। पुलिस ने पैन कार्ड के आधार पर पता किया तो जानकारी मिली पैसे जमा करने वाला व्यक्ति फ्लाइट से हैदराबाद गया है। लंका पुलिस व क्राइम ब्रांच ने बैंक अधिकारियों से मदद मांगी और जब मुख्य अभियुक्त ने अपने एकाउंट से पैसा निकलाने का प्रयास किया तो उसे धनराशि नहीं मिली। बैंक ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कत आ गयी है और आपने जहां पर एकाउंट खोलवाया है वहां जाकर पैसो ले ले। इसके बाद पुलिस की टीम फ्लाइट से तिरूपति रवाना हुई और वहां पर पैसे लेने गये व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ मेें उसने अपना नाम अरूण कुमार बताया, निवासी तिरूपति आन्ध्र प्रदेश बताया। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त के पास से ७.३० लाख रुपये बरामद किेये हैं। पकड़े गये अभियुक्त ने फर्जी कागजात के आधार पर अपना बैंक एकाउंट खोलवाया था। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि बचे हुए अभियुक्तों को जल्द पकड़ कर बचे हुए पैसों की बरामदगी कर ली जायेगी। पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-रेल यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, गर्मियों में इस रूट पर रेलवे चलायेगा 10 समर स्पेशल ट्रेन
अपराधियों ने कई ग्रुप में मिल कर घटना को दिया था अंजाम, अलग-अलग रास्तों से भागे थे
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि यह गैंग बहुत ही शातिर है और कई ग्रुप में मिल कर किसी घटना को अंजाम देता था। एक ग्रुप पकड़ा भी जाता है तो दूसरे ग्रुप की जानकारी नहीं देता है। लंका में कैश वैन से चोरी के बाद एक ग्रुप आटो पकड़ कर निकल गया। जबकि दूसरा ग्रुप ट्रेन पकडऩे जा रहा था और वह पकडा़ गया। तीसरे ग्रुप में सरगना था जो घटना के बाद होटल में आराम से रुका और बैंक एकाउंट में पैसा जमा करने के बाद प्लाइट से हैदराबाद गया। इसके बाद तिरूपति पहुंचा। प्लाइट से ही बैंगलोर और फिर हवाई जहाज पकड़ कर तिरूपति पहुंचा था।
यह भी पढ़े:-प्रदेश में पांचवे स्थान पर पहुंचा पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस, मंडल में रहा अव्वल