
criminal
वाराणसी. पुलिस का ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। गुरुवार की भोर में शिवपुर व रामनगर पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश भाई समेत घायल हो गया है। बदमाशों की गोली एक सिपाही को भी लगी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पकड़े गये बदमाश की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ाया
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि रामनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार शुक्ल व शिवपुर एसओ नागेश कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि एक इनामी बदमाश अपने एक साथी के साथ रामनगर में पहुंचा है। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर रामनगर व शिवपुर पुलिस ने घेराबंदी की ली। इसी बीच वहां से दो व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब दोनों व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया तो बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग से सिपाही सूरज कुमार सिंह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों की गोली का जवाब गोली से दिया। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। फायरिंग जब बंद हुई तो पुलिस ने देखा कि वहां पर दो बदमाश घायल पड़े हैं जिनके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तुरंत ही इलाज के लिए घायल बदमाशों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराय। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम वंशोपन व मिथुन निवासी सासाराम बिहार बताया। दोनों ही बदमाश सगे भाई है और 2012 में फूलपुर में हुई डकैती व हत्या में वांछित थे। एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार दोनों ही बदमाशों पर यूपी व बिहार के विभिन्न थानों में डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले छह साल से दोनों बदमाश फरार चल रहे थे और आईजी रेंज ने ५० हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पत्रकारा वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद, एसपी सिटी दिनेश सिंह भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-रूसी तकनीक से पूरा होगा पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट
Published on:
6 Dec 2018, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.