
Bajrang Dal
वाराणसी. बजरंग दल को नियम तोड़ कर तलवार के साथ जुलूस निकालना महंगा पड़ गया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर बीती देर रात लंका पुलिस ने 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बजरंग दल के जुलूस की करायी गयी वीडियोग्राफी की जांच की जा रही है इसके बाद ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी। बताते चले कि 6 दिसम्बर को धारा 144 लागू होने के बाद भी बजरंग दल ने शौर्य दिवस पर विजय जुलूस निकाला था और उसी जुलूस में तलवार लिए कुछ लोगों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
यह भी पढ़े:-रूसी तकनीक से पूरा होगा पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने की बरसी पर हिन्दू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया था और मुस्लिमों ने दुकान बंद कर काला दिवस मनाया था। बजरंग दल ने विजय जुलूस निकाला था जुलूस में शामिल कुछ लोग हाथ में तलवार लिए हुए चल रहे थे। पुलिस प्रशासन ने जुलूस की वीडियोग्राफी करायी थी लेकिन तलवार पर ध्यान नहीं दिया था लेकिन जब तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी ने मामले को संज्ञान लेकर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसएसपी के आदेश के बाद हरकत में आयी लंका पुलिस ने 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब वीडियोग्राफी से दोषियों की पहचान कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जायेगा।
यह भी पढ़े:-पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश भाई समेत घायल, सिपाही को भी लगी गोली
पुराने जुलूस को ही निकालने की दी गयी अनुमति
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पहले ही कहा था कि किसी को नयी परम्परा कायम नहीं करने दी जायेगी। पहले से जो जुलूस निकलते हैं वही निकलेंगे। पुलिस प्रशासन ने पहले ही खुफिया विभाग का जाल बिछाया हुआ था ताकि सारी जानकारी मिलती रहे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अब देखना है कि दोषियों की पहचान कब हो पाती है।
यह भी पढ़े:-हिन्दू संगठनों ने शौर्य तो मुस्लिमों ने मनाया काला दिवस, पुलिस की रही पैनी नजर
Published on:
7 Dec 2018, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.