
वाराणसी. जब किसी का मोबाइल खो जाता है या गायब हो जाता है तो पुलिस थाने में उसकी रिपोर्ट लिखना भी कठिन होता है। किसी तरह रिपोर्ट लिख ली गयी तो लोग यह मान लेते हैं कि अब मोबाइल मिलना संभव नहीं है। लोगों की इसी सोच को बदलने के लिए बनारस के एसएसपी आरके भारद्वाज ने अनोखी पहल शुरू की है जिसका सभी ने स्वागत किया है। क्राइम ब्रांच ने 15 दिनों तक अभियान चलाकर गायब हुए 60 मोबाइल को बरामद किया है और गुरुवार को जब एसएसपी ने उनके मालिकों को मोबाइल लौटाया तो सभी के चेहरे खिल उठे।
यह भी पढ़े:-जब छात्रा ने बताया कि बॉस साथ सोना चाहते हैं तो इंस्टीट्यूट ने कहा यह तो आम बात है, देखें वीडियो
एसएसपी आरके भारद्वाज ने कहा कि जब किसी का मोबाइल खोता है तो उसका आर्थिक नुकसान तो होता ही है साथ में मोबाइल के साथ जुड़े भावनात्मक संबंध के कारण लोगों को काफी दु:ख होता है। किसी को मोबाइल उसकी माता ने भेंट किया होता है तो कोई अपनी पहली सैलरी से फोन खरीदा होता है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने लोगों को गायब मोबाइल वापस दिलाने के लिए खास अभियान चलाया था। एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद व उनकी टीम ने गोपनीय ढंग से गायब मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया और बरामद हो जाने के बाद तहरीर के आधार पर मोबाइल के मालिक का पता कर उन्हें वापस किया गया है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने कहा कि जब लोगों को मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। यह देख कर पुलिस वालों को बहुत संतुष्टि मिली है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर बड़े अपराध के खुलासे में पुलिस व्यस्थ रहती है लेकिन मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौट कर हम जनता के यह संदेश देना चाहते हैं कि दु:ख छोटा या बड़ा कोई भी हो। पुलिस हमेशा आपके साथ है। इस अवसर पर सीओ क्राइम अभिनव यादव भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश के बाद सीएम योगी ने भी मानी हार, इनकी ताकत के आगे सरकारी मशीनरी भी हुई नतमस्तक
रंग ला सकती है एसएसपी की मुहिम, जनता में बदलेगी पुलिस की छवि
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ के आईपीएस अधिकारी आरके भारद्वाज ने जनता के बीच पुलिस की छवि को बदलने के लिए गंभीर प्रयास शुरू किये हैं। जनता की शिकायतों का निस्तारण करने के साथ एसएसपी आरके भारद्वाज ने २० अप्रैल से बच्चों के लिए समर कैंप लगाया है इसका उद्देश्य संदेश देना है कि वर्दी वाले अंकल सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। इसी बीच एसएसपी ने गायब मोबाइल को बरामद कर उनके मालिकों को लौटा कर पुलिस की छवि को जनता के बीच अच्छी बनाने का ठोस कार्य किया है।
यह भी पढ़े:-तो फिर अखिलेश यादव यहां से लड़ेगें चुनाव, पीएम मोदी को मिलेगी कड़ी चुनौती