
Prahlad Modi
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर अभी तक राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती ही आरोप लगाती रहती है, लेकिन अब पीएम नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने भी सीएम योगी सरकार के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच की मांग की है।
यह भी पढ़े:-ग्रहों ने बदली चाल, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, मचेगा हड़कंप
पराड़कर भवन में मीडिया से बातचीत से बातचीत करते हुए प्रहलाद मोदी ने कहा कि मैं गुजरात केरोसिन लाइसेंस डीलर फेयर प्राइस का प्रेसिडेंट व ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हूं। बनारस के कोटेदारों की मांग पर यही से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की शुरूआत करने आया हूं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2013 से फूड सिक्योरिटी एक्ट पास किया था लेकिन यूपी सरकार में इस एक्ट का पालन नहीं हो रहा है। प्रति डोर स्टेप डिलवरी के नाम पर यूपी सरकार के मंत्री पैसा खा रहे हैं। अफसरों की मिलीभगत से प्रति क्विंटल 17 रुपये की चोरी हो रही है। यदि इतने वर्षो की चोरी जोड़ दिया जायेगा तो यह हजारों करोड़ रुपये में पहुंच जायेगी। प्रहलाद मोदी ने कहा कि पूरे मामले की जांच सीएम योगी आदित्यनाथ को कुर्ता पहजामा पहन कर करनाी चाहिए। बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के प्रश्र पर कहा कि वह अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं। सरकार चाहे बीजेपी, सपा, कांग्रेस या अन्य किसी दल की हो। इससे उन्हें मतलब नहीं है। अधिकारी अपने पासवर्ड मार्केट में बेच रहे हैं इसलिए सारे मामले की सीबीआई से जांच कराने के बाद सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सरकार से वार्ता की जायेगी और दोषी लोगों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जायेगा।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल ने गुजरात जाने के लिए बुक कराई ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, अब राजा भैया की बारी
अयोध्या में बने राम मंदिर, ईमानदार है मेरा भाई नरेन्द्र मोदी
अयोध्या में राम मंदिर बनाने के प्रश्र पर कहा कि मैं एक हिन्दू हूं। इस कारण से चाहता हूं कि अयोध्या में राम मंदिर बने। यह हिन्दुओं की आस्था की बात है। राफेल डील को लेकर राहुल गांधी के आरोप पर कहा कि उतनी जानकारी उन्हें नहीं है मैं यह जानता हूं कि मेरा भाई पीएम नरेन्द्र मोदी ईमानदार है और वह कभी गलत नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया की पार्टी का झंडा जारी, इस रंग ने मचायी राजनीतिक दलों में खलबली
Updated on:
30 Oct 2018, 8:14 PM IST
Published on:
30 Oct 2018, 8:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.