लम्बे समय से प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्माता बनना चाहती थीं। मधु भंडारकर के साथ मिलकर प्रियंका एक मैडम जी नामक फिल्म शुरू करने वाली थीं। लेकिन यह फिल्म सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रह गयी। कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी मल्लिका शेरावत की डर्टी मूवी से मिलती थी इसलिए प्रियंका ने खुद अपने कदम पीछे खींच लिए। अब धमाकेदार तरीके से प्रियंका ने अपना प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स शुरू किया। इस बैनर तले वे तीन क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म की घोशणा की। भोजपुरी भाशा की बम बम बोल रहा है काशी, मराठी में वेटिंलेटर और पंजाबी में एक ओंकार। अभी भविश्य में वे हिंदी सिनेमा, टीवी कंटेंट, न्यू एज डिजीटल कंटेंट और एड के क्षेत्र में पूरी तरह छा जाने का इरादा रखती हैं।