10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव व मायावती देखते रह गये, प्रियंका गांधी ने बना ली बढ़त

सीएम योगी आदित्यनाथ की बढ़ सकती है परेशानी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Jul 2019, 5:32 PM IST

Akhilesh yadav, Priyanka Gandhi and Mayawati

Akhilesh yadav, Priyanka Gandhi and Mayawati

वाराणसी. अखिलेश यादव व मायावती देखते रह गये और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़त बना ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ की परेशानी बढ़ सकती है। यूपी की सियासत में काफी दिनों के बाद विपक्षी दलों ने अपनी ताकत दिखायी है। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिली करारी हार से बैकफुट पर आये कार्यकर्ताओं में उम्भा नरसंहार ने जोश भर दिया है।
यह भी पढ़े:-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से आयेगा SMS, मिलेगी यह महत्वपूर्ण जानकारी

सोनभद्र जा रही प्रियंका गांधी को जिस तरह से रोका गया है उसका सबसे बड़ा सियासी लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। प्रियंका गांधी के रोके जाने के बाद से जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभी तक सदमे में चल रही पार्टी को प्रियंका गांधी ने एक मुद्दा दे दिया है। सोनभद्र के उम्भा नरसंहार के बाद अखिलेश यादव व मायावती ने सीएम योगी सरकार पर हमला तो बोला था लेकिन इसे मुद्दा बनाने में असफल रहे थे। प्रियंका गांधी ने बढ़त बनाते हुए उम्भा नरसंहार को मुद्दा बना दिया है। यूपी सरकार अपने बिछाये हुए जाल में फंस चुकी है। यदि प्रिंयका गांधी को जाने नहीं दिया जाता है तो कांगे्रस कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ता जायेगा। इससे कांग्रेस को अपना संगठन मजबूत करने में सहायता मिलेगी। प्रियंका गांधी को जाने की अनुमति मिल जाती है तो इस कांग्रेस की नैतिक जीत माना जायेगा।
यह भी पढ़े:-बम विस्फोट ने बदली थी इस बच्चे की जिंदगी, पिता की जंजीर भी अमन को कबीर बनने से नहीं रोक पायी

बीजेपी के खिलाफ मुद्दो को भुनाने में असफल रहा है विपक्षी दल
यूपी में अभी 12 सीटों पर उपचुनाव होने है। इसके बाद 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करने में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार सफल साबित नहीं हो रही है। विरोधी दल बढ़ते अपराध को अभी तक मुद्दा नहीं बना पाये थे। सपा व बसपा कार्यकर्ता अभी तक सड़क पर उतर कर सरकार को घेरने में असफल साबित हुए थे लेकिन प्रियंका गांधी ने बड़ी लकीर खीचते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया है। प्रियंका गांधी का दांव सफल होता है तो कांग्रेस को यूपी में संजीवनी मिल सकती है।
यह भी पढ़े:-जेल में बंद रेप के आरोपी सांसद अतुल राय को हुई यह बीमारी तो कराना पड़ा BHU में भर्ती