27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद रमेश के गांव वालों ने जब कहा सबका साथ सबका विश्वास का देते हैं नारा, नहीं आये हाल जानने तब पहुंचे बीजेपी मंत्री

परिजनों ने सरकार के रवैये पर जतायी नाराजगी, रमंत्री ने कहा शहीद के भाई को दी जायेगी सरकारी नौकरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Feb 2019, 1:10 PM IST

martyr CRPF soldier ramesh

martyr CRPF soldier ramesh

वाराणसी. पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को लेकर पूरा देश स्तब्ध है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए इन जवानों के साथ देशवासी खड़े हैं। चौबेपुर के तोफापुर निवासी सीआरपीएफ जवान रमेश यादव भी आतंकी हमले में शहीद हुए हैं, लेकिन शहीद के परिजनों का हाल लेने सुबह तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री अनिल राजभर नहीं पहुंचे थे। शहीद जवान के गांव के निवासी संजय यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विश्वास का नारा देते हैं लेकिन अभी तक हमारा हाल लेने कोई नहीं आया। गांव वालों के बयान देने के कुछ देर बाद ही वहां पर राज्यमंत्री अनिल राजभर पहुंचे और शहीद के भाई को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया।




CRPF soldier ramesh father" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/15/shahid_father_4137899-m.jpg">
IMAGE CREDIT: Patrika

संजय यादव ने कहा कि हमारे क्षेत्र के विधायक अनिल राजभर है और सांसद स्वंय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय है। पुलवामा घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहम गया है और रात भर हम लोग बैठ कर इंतजार कर रहे थे। हमारे विधायक अनिल राजभर का कही अता-पता तक नहीं है उनका जनप्रतिनिधि तक नहीं हाल जानने नहीं आया। हमारे संासद डा.महेन्द्रनाथ पांडेय का भी पता नहीं है। हमारे देश के जवान के साथ इतनी बड़ी घटना घटी है लेकिन कोई हमारा हाल लेने नहीं आया है। घटना 14 फरवरी शाम की है, लेकिन बीजेपी मंत्री शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे शहीद के परिजनों का हाल लेने पहुंचे।

पिता ने कहा कि सरकार छूट दे तो हमारी सेना पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों को मारेगी
शहीद के पिता ने कहा कि हमारे दो बेटे थे एक बेटा शहीद हो गया। शहीद बेटा ही घर का सारा खर्च चलाता था। घटना के दिन शाम छह बजे तक बेटे के शहीद होने की जानकारी मिल गयी थी लेकिन नेता से लेकर अधिकारी तक नहीं आया। रात भर परिवार के सदस्य रोते रहे लेकिन सरकार ने हमारा हाल लेने किसी को नहीं भेजा। केन्द्र सरकार को हमारी सेना को पूरी छूट देगी तो वह पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों का सफाया कर देगी।

अनिल राजभर ने कहा शहीद के भाई को मिलेगी सरकारी नौकरी
राज्यमंत्री ने कहा कि इस गांव के लाल ने मां भारती के लिए अपना बलिदान किया है। शहीद का पिता कर रहे हैं कि हमारा एक लाल देश की रक्षा में शहीद हुआ है हम दूसरे लाल को भी देश की सेवा में लगाने को तैयार है। यहां पर गम का भी महौल है और गर्व का भी। गम इस बात की है परिवार ने अपना बेटा खोया है और गर्व इस बात का है कि शहीद के पिता अपने दूसरे बेटे को भी देश की सेवा में भेजने को तैयार। राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है मेरे पास खुद सैनिक कल्याण विभाग है मैं आश्वसत करता हूं कि शहीद के भाई को सरकारी नौकरी दी जायेगी। परिजनों को सारी सहायता दी जायेगी। सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है। सरकार की तरफ से तुरंत १० लाख मदद दिलायी जायेगी। देरी से शहीद के परिजनों के यहां पहुंचने पर अनिल राजभर ने कहा कि मैं प्रयागराज में था और जानकारी मिलते ही परिजनों के घर पहुंचा हूं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग