सिटी रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए एक और विंडों खोलने की मांग यात्रियों ने की। उन्होंने बताया कि विंडो बंद होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन स्थिति जस की तस है। रेलवे के अधिकारियों ने एक विंडो खोलने के उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही।