
railway food
वाराणसी. रेल में यात्री खराब खाने की शिकायत करते हैं। कभी शौचालय के पानी से खाना बनाने का वीडियो वायरल होता है तो कभी खाने में गड़बड़ी मिलने की बात सामने आती है। इसको लेकर रेलवे की आये दिन किरकिरी होती रहती है लेकिन व्यवस्था में बदलाव नहीं होता है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों को ही जब स्टेशन पर खराब खाना परोसा गया तो हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों ने तुरंत ही दूसरा खाना मंगा कर सुरक्षाकर्मियों को उपलब्ध कराया। इसके बाद मामले की जांच के आदेश देने के साथ ही आईआरसीटीसी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।
यह भी पढ़े:-आ रहा मुलायम के सबसे बड़े खुलासे का समय,, अखिलेश या फिर शिवपाल को लगेगा झटका
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से शिवगंगा ट्रेन से नई दिल्ली जाना था। किन्ही कारणों से रेल राज्यमंत्री लेट से पहुंचे तो ट्रेन जा चुकी थी। इसके बाद रेल राज्यमंत्री नई दिल्ली जाने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। रात हो चुकी थी इसलिए रेल राज्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों को लिए भोजन का प्रबंध किया गया। कैंट रेलवे स्टेशन स्थित कमसम से सुरक्षाकर्मियों के लिए खाना आया। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही खाने का पैकट खोला तो उसमे से बदबू आने लगी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने खराब खाने की शिकायत रेल अधिकारियों से कर दी। मामला रेल राज्यमंत्री से जुड़ा हुआ था इसलिए अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरी जगह से खाना मंगा कर सुरक्षाकर्मियों को दिया गया। इसके बाद स्टेशन डायरेक्टर ने कमसम पर जुर्माना लगाने के लिए मंडल को पत्र लिखा है। साथ ही आईआरसीटीसी अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है।
यह भी पढ़े:-जानिए उन तीन बड़े मुस्लिम नेताओं को, जो शिवपाल व अखिलेश के साथ बीजेपी को भी पहुंचा सकते हैं बड़ा फायदा
पहली ही बारिश में झरना बन गया था कैंट रेलवे स्टेशन
पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। यहां पर तेजी से सुन्दरीकरण कार्य हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को तो सुंदर तो बनाया जा रहा है लेकिन उसकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मानसून की पहली बारिश में ही सुन्दरीकरण किये प्लेटफार्म पर झरना बहने लग गया था जिसको लेकर भी व्यवस्था पर सवाल उठे थे अब तो रेल राज्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों को ही खराब खाना दे दिया गया था आम लोगों को कैसा भोजन मिलता होगा। यह अब समझा जा सकता है।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव का खेल बिगाडऩे आ गयी यह पार्टी, अखिलेश व मायावती को मिलेगी बड़ी राहत
Updated on:
19 Oct 2018, 12:40 PM IST
Published on:
19 Oct 2018, 12:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.