13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कोच में CCTV से निगहबानी, पैनिक बटन दबाते ही पहुंचेगी जीआरपी

कंट्रोल रूम से सीधे होगी मॉनीटरिंग, मुसीबत में महिला पैनिक बटन दबा कर जीआरपी से ले सकेगी मदद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Dec 2018, 11:41 AM IST

Women coach

Women coach

वाराणसी. रेलवे ने महिला सुरक्षा को लेकर एक और कदम बढ़ाया है महिला कोच में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए अब वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा। कैमरों को कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जायेगा और लगातार कोच पर नजर रखी जा सकेगी। कोच में एक पैनिक बटन होगा, जिसका उपयोग महिला किसी अप्रिय स्थिति में कर सकेगी।
यह भी पढ़े:-तो फिर सीएम योगी आदित्यनाथ का पार्टी में बढ़ जायेगा कद, करनी होगी यह बाधा पार


ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना में कमी नहीं हो रही है। जीआरपी की उदासीनता से महिल कोच तक सुरक्षित नहीं रह गया था। रेलवे प्रशासन ने अब महिला कोच को अधिक सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए दो चरण में योजना चल रहा है। पहले चरण में महिला कोच में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा। कंट्रोल रूम से किसी भी समय महिला कोच की गतिविधियों को देखा जा सकेगा। दूसरे चरण में पैनिक बटन उपलब्ध कराया जा रहा है जो महिला को अप्रिय स्थिति से बचायेगा। बैनिक बटन का संदेश जीआरपी के अतिरिक्त ट्रेन चालक व गार्ड तक भी पहुंचेगा। यदि आवश्यकता होगी तो अराजक तत्वों को पकडऩे के लिए ट्रेन को रोका भी जा सकेगा।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ कॉरीडोर में सुरक्षा, ऐतिहासिकता व दर्शनार्थियों की सुविधा का रखा जायेगा ध्यान

निर्भया फंड से उपलब्ध होगी धनराशि
पूर्वाेत्तर रेलवे ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्भया फंड का उपयोग कर रहा है जिससे योजना को पूर्ण रूप से लागू करने में फंड की कमी न रहे। इसी फंड से 33 स्टेशन पर सीसीटीवी लगाये जा चुके हैं बचे हुए स्टेशन व कोच में जल्द ही कैमरे लग जायेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हम लोगों की पहली प्राथमिकता है इसी क्रम में महिला कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं ताकि महिलाओं को सफर और सुरक्षित व आरामदायक हो जाये।
यह भी पढ़े:-12 लोगों के खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्रवाई, बालिका संग छेड़खानी, पांच के खिलाफ एफआईआर

नया सिक्योरिटी ऐप भी लांच करने की तैयारी
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए नया सिक्योरिटी एप लांच करने की तैयारी की है। एप के जरिए महिला व बच्चों को सुरक्षा के साथ सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त हो जायेगी। एप के अन्य फीचर्स का अभी खुलासा नहीं किया गया है सारी जानकारी लांच होने के बाद सामने आयेगी है। रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि एप लांच होते ही महिला यात्रियों को पहले से अधिक सुरक्षा मिलेगी।
यह भी पढ़े:-ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा किसी दल को बहुमत, इस नेता की बनेगी सरकार