4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारे समीकरण हुए फेल, माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के घर पहुंचे बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया

चुलबुल सिंह के निधन के बाद आवास पर जाकर उन्हें दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Feb 2018, 12:33 AM IST

Raja Bhaiya and BJP MLA Sushil Singh

Raja Bhaiya and BJP MLA Sushil Singh

वाराणसी. यूपी राजनीति के सारे समीकरण ध्वस्त हो गये हैं। बुधवार को माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के आवास पर बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया पहुंचे। कुंडा विधायक राजा भैया ने बृजेश सिंह के बड़े भाई चुलबुल ङ्क्षसह की मौत के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को हाल लिया। राजा भैया के बनारस आने की सूचना बेहद गोपनीय रखी गयी थी। घर पहुंचने के बाद ही पता चला कि बाहुबली क्षत्रिय नेता बनारस आये हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदली रणनीति, कल्याण सिंह की तरह नहीं उठाना होगा नुकसान

अब तक की जानकारी के अनुसार माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के बनारस स्थित कपसेठी हाउस में पहली बार राजा भैया आये हैं। राजा भैया को लेकर कुछ लोगों ने शिवपुर पुलिस थाना में तहरीर दी थी। इसमे राजा भैया पर आरोप लगाया गया था कि वह बाहुबली विधायक मृख्तार अंसारी व इंटरनेशनल डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ मिले हुए है। पुलिस अभी तक इस तहरीर पर अंतिम निर्णय नहीं कर पायी है। इसी बीच राजा भैया ने बृजेश सिंह के आवास पर पहुंच कर सारे समीकरण को ध्वस्त कर दिया है। बृजेश सिंह के बड़े भाई व बीजेपी के पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह का निधन हो गया है और बुधवार को रात में राजा भैया ने बृजेश सिंह के आवास पर पहुंच कर सभी का हिम्मत बढ़ाया है। कुंडा के बाहुबली क्षत्रिय विधायक के बनारस आने की खबर किसी को नहीं थी। राजा भैया के आने के बाद ही मीडिया को इस बात की जानकारी मिल पायी है। फिलहाल राजा भैया के साथ और नेता भी थे और राजा भैया कुछ देर ठहरने के बाद वहां से निकल गये।
यह भी पढ़े:-पुलिसकर्मी हुए परेशान जब वैलेंटाइन डे मनाने पहुंच गये थाने

राजा भैया की बदली रणनीति से विरोधियों में मचा हड़कंप
राजा भैया की बदली रणनीति से विरोधियों में हड़कंप मचा हुआ है। राजा भैया ने सभी समीकरणों को दरकिनार करते हुए माननीयों का ध्यान रखा है। इससे पहले राजा भैया ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र दिलीप सरोज की हत्या के बाद उसके आवास पर पहुंच कर परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। इससे पूर्व जब बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को गंभीर रुप से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब भी राजा भैया ने अस्पताल में जाकर मुख्तार अंसारी से भेंट कर उनका हाल जाना था। अब राजा भैया ने बनारस स्थित बृजेश के घर कपसेठी जाकर परिवार का हाल जानना नये समीकरण को जन्म दे सकता है। फिलहाल राजा भैया की इस यात्रा के बाद नये कयास लगने लगे हैं कि बृजेश सिंह के भतीजे व बीजेपी विधायक सुशील सिंह के यहां जाने के चलते राजा भैया की बीजेपी से करीबी बढऩे लगी है।
यह भी पढ़े:-कभी वीरप्पन के नाम से मशहूर था यह डकैत, भाई ने कर दी सपा से टिकट की दावेदारी