प्रतापगढ़. सरकार और पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद एक बार फिर राजा भइया के पिता महाराज उदय प्रताप सिंह मोहर्रम के मौके पर भंडारा नहीं करा सके। पिछले साल भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद भण्डारा रोक दिया गया था, उनके अड़ जाने के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। वैसा ही कुछ इस बार भी हुआ। भण्डारे की तैयारियां होने लगीं और आमंत्रण का संदेश देने वाले केसरिया झण्डे खेशपुरा आशिक स्थित उस मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर फहरा दिये गए। इस पर विश्व हिन्दू परिषद ने भी महाराज उदय प्रताप सिंह का समर्थन कर, ऐलान कर दिया कि भण्डारा होके रहेगा। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने शनिवार की रात ही भदरी महल पहुंचकर राजा भइया के पिता को हाउस हरेस्ट कर लिया। इधर रविववार को मोहर्रम के दिन जैसे ही विहिप के लोग कुण्डा में इकट्ठा हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।