19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / राजा भैया की नई पार्टी में शामिल होंगे यह नेता, सूची तैयार, मचेगा हड़कंप

राजा भैया की नई पार्टी में शामिल होंगे यह नेता, सूची तैयार, मचेगा हड़कंप

एक दर्जन से अधिक क्षत्रिय नेताओं को भी शामिल करने की तैयारी, लोकसभा चुनाव में समीकरण बदलने की कवायद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Oct 2018, 3:01 PM IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

वाराणसी. कुंडा के क्षत्रिय बाहुबली विधायक राजा भैया की नई पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की सूची तैयार हो गयी है। 30 नवम्बर को राजा भैया की नयी पार्टी का ऐलान होते ही इन नेताओं को शामिल कर लिया जायेगा। राजा भैया की पार्टी को लेकर सभी की निगाहे लगी हुई है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही राजा भैया की नयी यूपी की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा देगी।
यह भी पढ़े:-रेलवे स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों को दिया गया खराब खाना , मचा हड़कंप

राजा भैया की नयी पार्टी में सपा, बसपा व अन्य दलों के क्षत्रिय नेताओं को शामिल करने की तैयारी है। सूत्रों की माने तो इनसे वार्ता हो चुकी है और अब समय का इंतजार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य नेता भी राजा भैया की पार्टी में शामिल होने वाले हैं। राजा भैया ने क्षत्रियों के साथ दलित समाज के लोगों को भी पार्टी में शामिल करने की योजना बनायी है जिससे चुनाव के समय उन पर जातिवादी पार्टी होने का आरोप न लग पाये।
यह भी पढ़े:-महानवमी का हवन करने के बाद राजा भैया ने किया ऐसा काम की सभी करने लगे उन्हे सलाम

राजा भैया की पार्टी में शामिल होंगे यह नेता
प्रतापगढ़ के बाबागंज से निर्दलीय विधायक विनोद सरोज का नाम सूची में सबसे उपर है। माना जाता है कि विनोद सरोज को विधायक बनाने में राजा भैया की ही मुख्य भूमिका है। राजा भैया की तरह विनोद सरोज भी निर्दल है इसलिए कुंडा के बाहुबली क्षत्रिय विधायक की पार्टी में जाने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। राजा भैया के दम पर ही विनोद सरोज 1996 से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं। विनोद सरोज 1996 के अतिरिक्त 2002, 2007, 2012 व 2017७ में बाबागंज से विधायक चुने गये हैं। विनोद सरोज के बाद सूची में दूसरा नाम एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह का आता है। राजा भैया के भाई व प्रतापगढ़ के पूर्व संासद अक्षय प्रताप सिंह इस समय विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भी है। राजा भैया की नयी पार्टी बनाते ही अक्षय प्रताप सिंह भी शामिल हो जायेंगे। इस बात की प्रबल संभावना है कि अक्षय प्रताप सिंह को पार्टी में बड़ा पद भी मिल जाये।
यह भी पढ़े:-जानिए उन तीन बड़े मुस्लिम नेताओं को, जो शिवपाल व अखिलेश के साथ बीजेपी को भी पहुंचा सकते हैं बड़ा फायदा

राजा भैया की पार्टी में जा सकते हैं सपा के पूर्व सांसद
राजा भैया की पार्टी में सपा के पूर्व संासद शैलेन्द्र कुमार के शामिल होने की पूरी संभावना है। वर्ष २००९ में शैलेन्द्र कुमार ने कौशांबी से सांसद चुने गये थे और उन्हें चुनाव जीताने में राजा भैया की मुख्य भूमिका थी। जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को प्रतिद्वंदी व फैजाबाद के गोसाईगंज से सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह से राजा भैया के अच्छे रिश्ते हैं। इन लेकर भी अटकले लग रही है। इसके अतिरिक्त राजा भैया के बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह, बीजेपी के एमएलसी यशवंत सिंह, गोरखपुर के बस्ती से सपा के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह को भी राजा भैया का करीबी माना जाता है और राजा भैया की नयी पार्टी का ऐलान होते ही बड़ा निर्णय कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव का खेल बिगाडऩे आ गयी यह पार्टी, अखिलेश व मायावती को मिलेगी बड़ी राहत

महागठबंधन से नाराज नेताओं पर लगी निगाहे
शिवपाल यादव ने जब से सपा से अलग होकर नया मोर्चा बनाया है तब से सपा को तोडऩे में लगे हैं। सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी के महागठबंधन होने की संभावना से तीनों पार्टी के नेता बहुत नाराज है इसलिए राजा भैया के खास लोग इन नेताओं के सम्पर्क में है। कुछ अभी अपनी पार्टी छोड़ कर राजा भैया के साथ आने को तैयार हैं तो कुछ लोकसभा चुनाव टिकट नहीं मिलने पर राजा भैया की पार्टी में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े:-महागठबंधन में शामिल होने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली बार किया खुलासा, मचेगा हड़कंप