28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / शिवपाल यादव को मिलेगा बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया का साथ, मुलायम तय करेंगे भविष्य की राजनीति

शिवपाल यादव को मिलेगा बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया का साथ, मुलायम तय करेंगे भविष्य की राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने 80 सीटो पर लडऩे का किया है ऐलान, महागठबंधन की नाराजगी आयेगी काम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 12:58 PM IST

Shivpal Yadav and Raja Bhaiya

Shivpal Yadav and Raja Bhaiya

वाराणसी. शिवपाल यादव ने सपा से अलग समाजवादी सेक्युलर पार्टी बनाने का ऐलान किया था उसके बाद यूपी की सभी 80 संसदीय सीटों पर चुनाव लडऩे की बात कही है। शिवपाल यादव ने साफ कर दिया है कि सपा के असंतुष्ट लोगों को अपने साथ मिलायेंगे। शिवपाल यादव की नयी पार्टी बनाने के साथ सबकी निगाहे बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया पर टिक गयी है। लोकसभा चुनाव में राजा भैया बीजपी या शिवपाल में किसका साथ दे सकते हैं। राजा भैया ने अभी अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा है लेकिन उनकी भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
यह भी पढ़े:-पारिवारिक विवाद के चलते पहली बार मीडिया के सामने आये कुंवर. अनंत नारायण सिंह, राजकुमारी पर लगाये यह आरोप


मुलायम सिंह यादव को राजनीतिक गुरू मानने वाले राजा भैया की पूर्वांचल में अपनी ताकत है। राजा भैया को क्षत्रियों को बड़ा नेता माना जाता है और बिना किसी राजनीतिक दल के सिंबल के ही राजा भैया लगातार चुनाव जीतते आये हैं। कुंडा के निर्दल विधायक राजा भैया की सीएम योगी आदित्यनाथ से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। सीओ जिया उल हक हत्याकांड में राजा भैया पर आरोप लगा था। घटना की सीबीआई जांच करायी गयी थी। यूपी के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने राजा भैया को मंत्री पद से हटा दिया था। इसके बाद हत्याकांड में राजा भैया को क्लीन चिट मिल गयी थी इसके बाद से राजा भैया व अखिलेश यादव के संबंध बहुत घनिष्ठ नहीं रह गये हैं। राज्य सभा के चुनाव में राजा भैया पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का आरोप लगा था। अखिलेश यादव ने पहले ट्रवीट करके राजा भैया को धन्यवाद दिया था इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजा भैया पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का आरोप लगाया था। मायावती के बयान के बाद अखिलेश यादव ने राजा भैया को धन्यवाद देने वाला ट्वीट हटा दिया था जब से राजा भैया व अखिलेश यादव के रिश्ते अच्छे नहीं रह गये हैं।
यह भी पढ़े:-विकास कार्य का हाल जानने बनारस आ रहे सीएम योगी

मुलायम सिंह यादव को मानते हैं राजनीतिक गुरु, शिवपाल यादव के भी रहे करीबी
बसपा सरकार में राजा भैया पर टाडा लग गया था उस समय मुलायम सिंह यादव ने राजा भैया की बहुत मदद की थी। तब से राजा भैया ने मुलायम सिंह यादव को राजनीतिक गुरु माना है। शिवपाल यादव से भी उनके संबंध अच्छे रहे है। शिवपाल यादव अब नयी पार्टी बना चुके हैं। मुलायम सिंह यादव भी शिवपाल के साथ आ जाते हैं तो राजा भैया का साथ नयी पार्टी को मिलने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। यदि मुलायम सिंह यादव सपा में ही रहते हैं तो फिर राजा भैया समय के अनुसार ही शिवपाल यादव को लेकर कोई निर्णय करेंगे।
यह भी पढ़े:-सपा से शिवपाल यादव के अलग होने से कितना बदल जायेगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण

महागठबंधन को नहीं मिलेगा राजा भैया का साथ, अक्षय प्रताप किस दल से लड़ेंगे चुनाव
महागठबंधन में बसपा शामिल होगी। ऐसे में राजा भैया का साथ महागठबंधन को नहीं मिलने वाला है। राजा भैया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं लेकिन उनके भाई अक्षय प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव का टिकट चाहिए। पहले तो अक्षय प्रताप सिंह सपा के सिंबल से चुनाव लड़ते हैं लेकिन अब ऐसा होना कठिन दिख रहा है। शिवपाल यादव द्वारा नयी पार्टी बनाने से पहले अक्षय प्रताप सिंह के लिए बीजेपी ही एकमात्र विकल्प थी लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। शिवपाल यादव की नयी पार्टी बनने से अक्षय प्रताप सिंह को एक और विकल्प मिल गया है। यूपी की नयी सियासत में राजा भैया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो चुकी है। अब देखना है कि शिवपाल यादव किस तरह से राजा भैया को साध सकते हैं।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के इन नेताओं को शिवपाल यादव का साथ, अखिलेश व मायावती के महागठबंधन को लगेगा झटका