30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामनगरी अयोध्या की दिवाली में शिव की नगरी काशी भी देगी योगदान, हर ग्राम पंचायत से जाएँगे मिट्टी के दीये

अयोध्या के ऐतिहासिक दीपोत्सव (Ayodhya Diwali) के लिए महादेव की नगरी काशी (Shivnagari Kashi) ने भी अपना योगदान दिया है। काशी के सभी ग्राम पंचायतों से पाँच-पाँच दीये अयोध्या भेजे जाने की तैयारी है। जिले में कुल 694 ग्राम पंचायत हैं। इस लिहाज से करीब 3470 दीपक काशी से अयोध्या भेजे जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 31 Oct 2021, 3:57 PM IST

diwalideep.jpg

वाराणसी. रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी हो चुकी है। चुनावों से पहले योगी सरकार अयोध्या के इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। जिसके लिए करीब-करीब पूरी तैयारी हो चुकी है। इस बार अयोध्या 9 लाख दीयों से रोशन होगी। इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाने के लिए कई शहरों से दीये मँगाये गये हैं।

इसी कड़ी में महादेव की नगरी काशी ने भी अपना योगदान दिया है। काशी के सभी ग्राम पंचायतों से पाँच-पाँच दीये अयोध्या भेजे जाने की तैयारी है। जिले में कुल 694 ग्राम पंचायत हैं। इस लिहाज से करीब 3470 दीपक काशी से अयोध्या भेजे जाएंगे।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी निर्देश के क्रम में जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज विभाग की दीप जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे संबंधित संयुक्त निदेशक पर्यटन का पत्र जिलाधिकारी को मिला है। शासन के निर्देश के क्रम में जिले के सभी 694 ग्राम पंचायतों को दो दिन के अंदर पांच-पांच दीप उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिले में 694 पंचायतों से कुल लगभग 3470 दीपक अयोध्या भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधानों को इस आशय का पत्र भी भेज दिया गया है। जिला मुख्यालय पर एकत्रित दीप विशेष वाहन से अयोध्या भेजे जाएंगे।

गाँव की मिट्टी के ही होंगे दीये

ग्राम पंचायतों को पांच दीप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि दीप खरीद कर नहीं देने हैं, बल्कि पंचायत की माटी से ही बने हों। पंचायतें भी इस कार्य को मूर्तरूप देने के लिए श्रद्धा के साथ जुटी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश