
Lord Puja
वाराणसी. पूजा पाठ करने के बाद भी घर में शांति नहीं रहती है। स्वास्थ्य खराब होने के साथ पैसों की कमी होती है ऐसे समय मन में यह सवाल उठता है कि आखिर इतना करने के बाद भी शांति क्यों नहीं मिल रही है इसकी मुख्य वजह है नियमो का पालन नहीं करना। पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए यदि इन बातों को नजरअंदाज कर दिया तो पूजा सार्थक नहीं होगी।
यह भी पढ़े:-यदि किन्नरों को इन चीजों का दिया दान तो बर्बाद हो जायेगा आपका जीवन
जिंदगी में भाग-दौड़ व तनाव के चलते लोगों के पास समय की कमी रहती है इसलिए जितने मन से पूजा करनी चाहिए वह नहीं कर पाते हैं। पुरखो ने पूजा पाठ में कुछ चीजों को ध्यान में रखने की बात कही थी उसका उद्देश्य था कि हम पूजा करते समय गलती न करे। जल्दीबाजी के चलते हम इन बातों को भूल चुके हैं इसलिए पूजा-पाठ करते समय इसका लाभ नहीं मिलता है।
पूजा पाठ के समय इन बातों का रखें ध्यान
बिना मन व तन शुद्ध किये पूजा पाठ नहीं करना चाहिए
पूजा का अंत आरती से करना चाहिए और घंटी बजा कर ही प्रभु को जगाना चाहिए। आरती करने के बाद उसी स्थान पर घूमकर तीन बार परिक्रमा करना चाहिए
पूजा के समय धी व तेल दोनों का दीपक जलाना चाहिए
भूल कर भी जलते हुए दीपक से अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। यदि आप किसी मंदिर में दीपक जला रहे हैं तो भी जलते हुए दीपक से अपना दीपक नहीं जलाना चाहिए
दीपक से दीपक जलाने से बीमारी में बीमारी आती है
घर में कभी भी बांस से बनी हुई अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। हमेशा इस बात का ध्यान दे कि अगरबत्ती सिर्फ खुशबू के लिए नहीं होती है। सही अगरबत्ती का चुनाव करें।
पूजा से पहले पूजा वाले स्थान की सफाई करे। वहां पर धूल रहने पर पूजा का लाभ नहीं मिलेगा।
पूजा करते समय दीपक बुझ जाये तो उसे तुरंत ही जला देना चाहिए
घर के मंदिर में अंगूठे से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। शिवलिंग जितना बड़ा होगा तो उसकी अधिक ऊर्जा से घर में बुरा असर पड़ सकता है
किसी भी हाल में खंडित मूर्ति रख कर पूजा नहीं करनी चाहिए
यह भी पढ़े:-बीमारी से हैं परेशान तो आजमाये यह उपाय व मंत्र मिलेगा बड़ा लाभ
Published on:
4 Jun 2018, 3:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.