आर्य महिला हितकारिणी परिषद के समारोह में भाग लेने आयी पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जनता अभी भी हमारे साथ है। जनता को कभी लगता है कि 15 साल हो गये हैं इस बार इन्हें जीता दीजिए। लोकसभा चुनाव २०१९ पर पांच राज्यों में मिली हार के प्रभाव पर कहा कि वह चुनाव अलग होगा। राज्य व देश के चुनाव अलग मुद्दों पर होते हैं जनता भी देखती है कि कौन नेता राष्ट्र का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पांच साल के अंदर ही देश ने इतना विकास किया है और 10 साल की सरकार में और अधिक विकास देखने को मिलेगा। कांग्रेस सरकार पर कहा कि वहां पर बहुत अहम होता है पॉलिसी ऐसी होती है कि अधिक दिनों तक सरकार नहीं चल पाती है। दोपहर तक सीएम नहीं तय होन पर कहा कि वहां कहा गया होगा कि जीते तो आपको सीएम बना देंगे। यह बात कई नेताओं से कही गयी होगी। ऐसे में कांग्रेस को सीएम का चयन करने में समस्या हो रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती का महागठबंधन लगभग तय हो जाने के प्रश्र पर कहा कि इसमे नया कुछ नहीं है यह तो पहले से ही संभावित था। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज से विपक्ष डरा हुआ है और एकजुट होकर अपनी बची हुई जमीन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में एयरपोर्ट जैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, सड़कों पर नहीं लगेगी लाइन