वाराणसी. यूपी की कैबिनेट डाक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की जनता पीएम प्रत्याशी को देख कर वोट देती है। महागठबंधन के पास ऐसा प्रत्याशी नहीं है यदि महागठबंधन पीएम प्रत्याशी नहीं घोषित करती है तो बीजेपी की एकतरफा जीत तय हैं। यह भी पढ़े:-महागठबंधन खेल सकता इस मुख्यमंत्री पर दाव, फंस जायेगी पीएम मोदी की संसदीय सीट
बनारस के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि किसानो की समस्या हमारी सरकार की देन नहीं है पूर्व सरकारो ने इस समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया था इसलिए सभी दिक्कतों का समाधान नहीं हो पाया है। पीएम मोदी सरकार ने किसानो के लिए बहुत काम किया है। बजट तक किसानो के लिए बनाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार आते ही किसानो की कर्ज माफी की गयी है साथ ही उन्हें बकाया का भुगतान हुआ है। देश में फिर से चुनाव होने वाले हैं इसलिए राजनीतिक दल किसानो को भड़काने में लगे है। सब्जी के न्यूनतम मूल्य पर कहा कि यह सरकार के संज्ञान में है इस पर केन्द्र सरकार विचार करेगी। यह भी पढ़े:-पांच बड़े सवाल जिससे खुश होगी बीजेपी और महागठबंधन को लगेगा झटका
नेता घोषित करे तभी आयेगा लड़ाई में मजा अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी के भी महागठबंधन में शामिल होने पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि चुनाव में कोई भी गठबंधन कर सकता है। महागठबंधन जब अपना नेता घोषित करेगा तभी लड़ाई में मजा जायेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने विकास किया है इसलिए फिर से हमारी ही सरकार बनेगी। इतना अवश्य है कि महागठबंधन जाति कार्ड खेलेगा और हम लोगों को पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार २९ चुनाव देख चुका है। यह बात सभी को पता होती है कि देश व प्रदेश के चुनाव में नेता का चेहरा देख कर जनता वोट देती है ऐसे में महाठबंधन अपने नेता की धोषणा करे। यह भी पढ़े:-पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले में बयान देने पहुंचे बाहुबली विनीत व अभय सिंह
किसी नेता की टिप्पणी को पार्टी का मत नहीं मानना चाहिए बीजेपी के नेताओं की टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेता की टिप्पणी को पार्टी का मत नहीं मानना चाहिए। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह जो कह रही है इससे पार्टी का मत नहीं माना जा सकता है कुछ विचार उनके निजी भी हो सकते हैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कहे तो उसे पार्टी का मत मानना चाहिए। कैरान उपचुनाव में जिन्ना के मुद्दे पर कहा कि बीजेपी ने चुनाव में यह मुद्दा नहीं उठाया था हम विकास करते हैं और विकास के नाम पर चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं वह देश की जनता देख रही है इसलिए सभी सर्वे में जनता का साथ पीएम मोदी को मिलता है। यह भी पढ़े:-महागठबंधन से मिली हार के बाद बैकफुट पर बीजेपी, काटे जायेंगे इन नेताओं के टिकट
पश्चिम बंगाल की सीएम खास मुद्दों पर ही बोलती है कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह राजनीतिक हत्या हो रही है उस पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम खास मुद्दो पर ही बयान देती है जो सही नहीं है लोकतंत्र ऐसे नहीं चल सकता है। जौनपुर में दलित महिला पर अत्याचार प्रकरण पर कहा कि सरकार ने इसे संज्ञान लिया है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है इस प्रकरण पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़े:-राजा भैया के लिए बड़ा झटका है मुलायम के बाद इस बड़े नेता का कमजोर होना