
वाराणसी. रोहनिया पुलिस ने किशारी की निर्मम हत्या का खुलासा कर दिया है। सोमवार की शाम को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मीडिया के सामने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हंसिया, ईंट, वारदात के समय पहना गया कपड़ा व मृतका के कपड़े भी बरामद हुआ है। एसएसपी ने खुलास करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में भी पुलिस करा रही पशु तस्करी, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि १९ सितम्बर की देर रात रोहनिया थाना क्षेत्र बहोरनपुर में एक किशोरी की निर्मम तरह से हत्या कर दी गयी थी। सुबह जब पुलिस को हत्या की जानकारी हुई तो जांच शुरू की गयी। एसएसपी ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वह और डीएम खुद मौके पर गये थे। पुलिस टीम को जल्द से जल्द खुलासा करने को कहा गया था। रोहनिया थाना प्रभारी श्रीप्रकाश गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी की हत्या करने वाला मोहनसराय ऑटो स्टैंड से कही भागने के फिराक में है। इसके बाद रोहनिया पुलिस ने मौके पर जाकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम राजेन्द्र पटेल निवासी शहंशाहपुर थाना रोहनिया बताया है। आरोपी ने बताया कि १९ सितम्बर की देर रात में शराब के नशे में वह किशोरी के घर गया था। उसे पहले से पता था कि घर में किशोर की माता नहीं है। घर में जाकर वह किशोरी से रेप करने का प्रयास करता है लेकिन किशोरी के प्रतिरोध के चलते वह रेप नहीं कर पाता है इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से उसने हंसिया व ईंट से वार कर किशोरी की हत्या कर दी थी। आरोपी के हाथ में हंसिये से लगा चोट का निशान भी है जो घटना को अंजाम देते समय लगा था। इसके बाद अपने व मृतका के कपड़े लेकर वहां से भाग गया था। मृतका के ही घर पर हंसिया वह इ्र्रंट छोड़ आया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। पत्रकार वार्ता में सीओ सदर अनिल कुमार भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-महिला मित्र के साथ गेस्ट हॉउस में रह रहे विदेशी नागरिक की मौत, मचा हड़कंप
चोरी में जा चुका था जेल, मृतका के मां से भी अवैध संबंध की चर्चा
पकड़ा गया आरोपी पहले ही चोरी में जेल जा चुका था। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतका के मां से उसका अवैध संबंध था। पुलिस पूछताछ में उसने गांव के अन्य लोगों को फंसाने की कोशिश की थी। घटना की शाम को उसने मृतका की मां को फोन भी किया था।
यह भी पढ़े:-डा.आलोक भारद्वाज अध्यक्ष व डा.मनीषा सिंह लगातार दूसरी बार सचिव निर्वाचित