27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहिनया पुलिस को फिर मिली सफलता, बिहार भेजी जा रही 15 लाख मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

लगातार दूसरे दिन पुलिस को मिली कामयाबी, दो शराब तस्कर भी पकड़े गये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Dec 2018, 2:21 PM IST

Rohaniya Police and criminal

Rohaniya Police and criminal

वाराणसी. रोहनिया पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बिहार भेजी जा रही 15 लाख मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को भी पकड़ा है। सीओ सदर अनिल कुमार ने पकड़े गये गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़े:-जिन जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया चुनाव प्रचार, अधिकांश जगह घट गया मतदान प्रतिशत

सीओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रोहनिया थाना प्रभारी पीआर त्रिपाठी ने लठियां चौराहे पर घेराबंदी करके चेकिंग अभियान चलाया था। पुलिस ने एक दिन पहल भी 25 लाख की अवैध शराब बरामद की थी और ट्रक को पकडऩे के दौरान चालक ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया था इसलिए रोहनिया पुलिस ने जाम लगाकर चेकिंग शुरू करायी थी ताकि किसी को भागने का मौका नहीं मिल पाये। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जा रही एक डीसीएम की तलाशी ली तो छिपा कर रखी गयी अवैध शराब बरामद हो गयी। पुलिस को वाहन से एक फर्जी नम्बर प्लेट भी मिला है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस को धोखा देने के लिए तस्कर फर्जी नम्बर प्लेट का भी प्रयोग करते हैं। साथ ही पुसिल को फर्जी बिल्टी भी बरामद हुई है जिसके सहारे बिहार तक शराब पहुंचाने की तैयारी की गयी थी। पुलिस ने अवैध शराब के साथ जेकम, जिला मेवात हरियाणा व तालिफ निवासी मेवाज हरियाणा को भी पकड़ा है। पुलिस ने कुल 190 पेटी में छिपा कर रखी गयी 9120 शीशी शराब बरामद की है जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बतायी जा रही है।

यह भी पढ़े:-रोहनिया पुलिस को मिली सफलता, 25 लाख की अवैध शराब बरामद

पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप
रोहनिया पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़मंप मच गया है। हरियाणा में बनायी गयी शराब को रोहनिया के रास्ते से बिहार भेजा जाता था लेकिन दो दिन में पुलिस ने बड़ी बरामदगी करके तस्करों को कमर तोड़ दी है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने जब से अपने राज्य में शराब बंदी की है जब से बिहार में शराब पहुंचाने के लिए कई माफिया सक्रिय हो गये हैं जो हरियाणा से शराब खरीद कर तस्करी कर बिहार ले जाते हैं और मुंहमांगी कीमत पर उसे बेचते हैं।
यह भी पढ़े:-हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में चार प्रमुख पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग